राजस्थान के टिब्बी के पास राज कैनाल में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ रविवार दोपहर ढाई बजे छलांग लगा दी। संयोग से उसी समय ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल और उनके साथी वहां से गुजर रहे थे। महिला व बच्चे को बचाने का प्रयास उसके पति ने भी किया लेकिन वह दोनों को निकाल नहीं सका। जानकारी के अनुसार, महिला व बच्चे को डूबते हुए देख कर अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण खोथ और बिजली यूनियन के प्रधान श्याम खोड़ ने तत्काल तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी। दोनों ने महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला हरियाणा के नगराना गांव की रहने वाली है। वह राजस्थान के टिब्बी में बलजीत सिंह के साथ विवाहित है। जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह ने भी अपनी पत्नी और बच्चे को बचाने का प्रयास किया। उसने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। महिला द्वारा बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक बैनीवाल और उनके साथी रक्तदान कैंप से लौट रहे थे जब उन्होंने यह घटना देखी। राजस्थान के टिब्बी के पास राज कैनाल में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ रविवार दोपहर ढाई बजे छलांग लगा दी। संयोग से उसी समय ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल और उनके साथी वहां से गुजर रहे थे। महिला व बच्चे को बचाने का प्रयास उसके पति ने भी किया लेकिन वह दोनों को निकाल नहीं सका। जानकारी के अनुसार, महिला व बच्चे को डूबते हुए देख कर अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण खोथ और बिजली यूनियन के प्रधान श्याम खोड़ ने तत्काल तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी। दोनों ने महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला हरियाणा के नगराना गांव की रहने वाली है। वह राजस्थान के टिब्बी में बलजीत सिंह के साथ विवाहित है। जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह ने भी अपनी पत्नी और बच्चे को बचाने का प्रयास किया। उसने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। महिला द्वारा बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक बैनीवाल और उनके साथी रक्तदान कैंप से लौट रहे थे जब उन्होंने यह घटना देखी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
