सिरसा-फतेहाबाद-डबवाली को आज मिलेंगे नए बीजेपी जिलाध्यक्ष:सुबह 10 बजे तक आएगी लिस्ट, डबवाली का पहली बार होगा अलग प्रधान

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। पहली बार डबवाली के लिए अलग से जिला अध्यक्ष की घोषणा होगी। अब तक सिरसा जिला अध्यक्ष के अधीन ही डबवाली क्षेत्र आता था। भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची में जातिगत समीकरणों को भी साधने का प्रयास करेगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबह 10 बजे तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने की संभावना है। सिरसा में 38, फतेहाबाद में 40 और डबवाली में नौ लोगों ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया है। इनमें से एक-एक नाम हाईकमान तय करेगा। हाईकमान से सूची जारी होते ही जिला स्तर पर जिला अध्यक्षों को कार्यभार संभलवाया जाएगा। जिला अध्यक्षों की घोषणा के लिए कार्यकर्ताओं को भी कार्यालय बुलाया गया है। सुबह 9 बजे से कार्यकर्ता कार्यालय में जुटना शुरू हो जाएंगे। डबवाली को मिल सकती है पहली महिला प्रधान
बीजेपी की ओर से संगठन के लिहाज से नया जिला बनाए गए डबवाली में पहले जिला अध्यक्ष के रूप में महिला को भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विशेष बात यह है कि इस बार भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के मूड में हैं। सांगठनिक जिले डबवाली में डबवाली के साथ-साथ कालांवाली, रोड़ी, ओढां तक का क्षेत्र आएगा। नए जिलाध्यक्ष का होगा सम्मान
सिरसा के जिला प्रभारी एवं हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुलां ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। उनके सामने ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। जो भी नया जिला अध्यक्ष बनेगा कार्यकर्ता उनका सम्मान व स्वागत करने का काम करेंगे। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। पहली बार डबवाली के लिए अलग से जिला अध्यक्ष की घोषणा होगी। अब तक सिरसा जिला अध्यक्ष के अधीन ही डबवाली क्षेत्र आता था। भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची में जातिगत समीकरणों को भी साधने का प्रयास करेगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबह 10 बजे तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने की संभावना है। सिरसा में 38, फतेहाबाद में 40 और डबवाली में नौ लोगों ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया है। इनमें से एक-एक नाम हाईकमान तय करेगा। हाईकमान से सूची जारी होते ही जिला स्तर पर जिला अध्यक्षों को कार्यभार संभलवाया जाएगा। जिला अध्यक्षों की घोषणा के लिए कार्यकर्ताओं को भी कार्यालय बुलाया गया है। सुबह 9 बजे से कार्यकर्ता कार्यालय में जुटना शुरू हो जाएंगे। डबवाली को मिल सकती है पहली महिला प्रधान
बीजेपी की ओर से संगठन के लिहाज से नया जिला बनाए गए डबवाली में पहले जिला अध्यक्ष के रूप में महिला को भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विशेष बात यह है कि इस बार भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के मूड में हैं। सांगठनिक जिले डबवाली में डबवाली के साथ-साथ कालांवाली, रोड़ी, ओढां तक का क्षेत्र आएगा। नए जिलाध्यक्ष का होगा सम्मान
सिरसा के जिला प्रभारी एवं हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुलां ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। उनके सामने ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। जो भी नया जिला अध्यक्ष बनेगा कार्यकर्ता उनका सम्मान व स्वागत करने का काम करेंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर