सिरसा जिले के गांव भावदीन में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में पहले जम कर लाठी-डंडे चले। इसके दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली किसान के पैर में लगी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। झगड़े में चार से पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिशंबर के रूप में हुई है और दरियापुर शहीदांवाली का रहने वाला था। उसने गांव भावदीन में जमीन ली हुई थी। शुक्रवार शाम को वह भावदीन गया था। वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यहां लाठी-डंडों के साथ गोली चली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
रात को किया था शक्ति प्रदर्शन तो आपस में हुई तनातनी
भावदीन गांव में दोनों पक्षों ने शुक्रवार रातक करीब 10 बजे शक्ति प्रदर्शन किया था। दोनों पक्षों से करीब 20-20 लोग थे। इसी दौरान आपस में तनानती हुई और उनके बीच लाठी-डंडे चले। दूसरे पक्ष के लोग गांव के हैं। दूसरे पक्ष से किसी ने गोली चला दी और वह गोली युवक बिशंबर को पांव में गोली लगी और सिर व हाथों पर डंडों से काफी चोटें आई। यह जमीन का रकबाद भावदीन में आता है। दोनों पक्ष के लोगों ने जमीन ठेके पर ली हुई थी। सिरसा जिले के गांव भावदीन में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में पहले जम कर लाठी-डंडे चले। इसके दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली किसान के पैर में लगी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। झगड़े में चार से पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिशंबर के रूप में हुई है और दरियापुर शहीदांवाली का रहने वाला था। उसने गांव भावदीन में जमीन ली हुई थी। शुक्रवार शाम को वह भावदीन गया था। वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यहां लाठी-डंडों के साथ गोली चली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
रात को किया था शक्ति प्रदर्शन तो आपस में हुई तनातनी
भावदीन गांव में दोनों पक्षों ने शुक्रवार रातक करीब 10 बजे शक्ति प्रदर्शन किया था। दोनों पक्षों से करीब 20-20 लोग थे। इसी दौरान आपस में तनानती हुई और उनके बीच लाठी-डंडे चले। दूसरे पक्ष के लोग गांव के हैं। दूसरे पक्ष से किसी ने गोली चला दी और वह गोली युवक बिशंबर को पांव में गोली लगी और सिर व हाथों पर डंडों से काफी चोटें आई। यह जमीन का रकबाद भावदीन में आता है। दोनों पक्ष के लोगों ने जमीन ठेके पर ली हुई थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
