हरियाणा के करनाल के पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक सेफ हाऊस में रह रही अपनी बहन से मिलने पहुंचा। उसकी बहन ने घर से भाग कर लव मैरिज की थी। युवक बहन को साथ ले जाना चाहता था। उसने बातचीत की, लेकिन बहन अपने फैसले पर अड़ी रही। गुस्साए युवक ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगला मेघा गांव की रहने वाली लड़की कुछ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। लड़की ने बाद में लव मैरिज कर ली। परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए प्रेमी युगल ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद लड़की को सेफ हाउस भेज दिया गया था। अब युवती के परिजनों को पता चला कि उनकी बहन सेफ हाउस में है। लड़की का भाई मनीष सोमवार को बहन से मिलने के लिए सेफ हाउस पहुंचा था। वहां उसने बहन से मुलाकात की। उसे विश्वास था कि बहन उसके साथ घर लौट आएगी। उसने बहन को काफी देर समझाया भी, लेकिन वह उसके साथ आने को राजी नहीं हुई। इसके बाद युवक गुस्सा उठा और उसने दुखी व भावनात्मक होकर खुद के पेट में ही चाकू घोंप लिया। युवक बहन की मैरिज के बाद लोगों द्वारा दिए जा रहे तानों से आहत था। पुलिस लाइन में युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपा तो हड़कंप मच गया। युवक लहूलुहान हो गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे करनाल के नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर चाकू बाहर निकाला और उसका इलाज शुरू किया। पुलिस का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। हरियाणा के करनाल के पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक सेफ हाऊस में रह रही अपनी बहन से मिलने पहुंचा। उसकी बहन ने घर से भाग कर लव मैरिज की थी। युवक बहन को साथ ले जाना चाहता था। उसने बातचीत की, लेकिन बहन अपने फैसले पर अड़ी रही। गुस्साए युवक ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगला मेघा गांव की रहने वाली लड़की कुछ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। लड़की ने बाद में लव मैरिज कर ली। परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए प्रेमी युगल ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद लड़की को सेफ हाउस भेज दिया गया था। अब युवती के परिजनों को पता चला कि उनकी बहन सेफ हाउस में है। लड़की का भाई मनीष सोमवार को बहन से मिलने के लिए सेफ हाउस पहुंचा था। वहां उसने बहन से मुलाकात की। उसे विश्वास था कि बहन उसके साथ घर लौट आएगी। उसने बहन को काफी देर समझाया भी, लेकिन वह उसके साथ आने को राजी नहीं हुई। इसके बाद युवक गुस्सा उठा और उसने दुखी व भावनात्मक होकर खुद के पेट में ही चाकू घोंप लिया। युवक बहन की मैरिज के बाद लोगों द्वारा दिए जा रहे तानों से आहत था। पुलिस लाइन में युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपा तो हड़कंप मच गया। युवक लहूलुहान हो गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे करनाल के नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर चाकू बाहर निकाला और उसका इलाज शुरू किया। पुलिस का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![करनाल में युवक ने खुद के पेट में घोंपा चाकू:बहन की लव मैरिज से आहत था; पुलिस लाइन में बहन को मनाने आया था](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/12/30/8eba91a9-8f26-42dc-b9fa-a2ba978fdfdf_1735560630170.jpg)