सिरसा में खंडहर मकान में मिला किशोर का शव:8 दिन से था लापता, बदबू आने पर पहुंचे लाेग, हत्या की आशंका जताई

सिरसा में खंडहर मकान में मिला किशोर का शव:8 दिन से था लापता, बदबू आने पर पहुंचे लाेग, हत्या की आशंका जताई

सिरसा में खंडहर मकान में एक किशोर का शव मिला। बदबू आने से इसका पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 12 वर्षीय आजम खान के नाम से हुई। जो 9 मई से घर से लापता था। अब उसका शव चतरगढ़ पट्‌टी एरिया में एक बंद पड़े खंडहर मकान में मिला। शव से काफी बदबू आ रही था। ऐसा लगता है कि कई दिन से किशोर का शव पड़ा था और शव भी क्षत-विक्षत हो चुका है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। अभी पुलिस मृतक किशोर के परिजनों के बयान दर्ज करने व कागजी कार्रवाई में जुटी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। मूकबधिर था आजम खान, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, मृतक आजम खान 9 मई से घर से लापता था। इसकी घरवालों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। वह मंदबुद्धि एवं मूकबधिर था और घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे। अब उसका शव खंडहर मकान में मिला है। यह मकान पिछले कई दिनों से बंद था और खंडहर है। यहां किशोर का शव कैसे मिला, इसकी जांच जारी है। परिवार रहता है किराए के मकान में वहीं आजम खान का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से सिरसा के चतरगढ़ पट्‌टी एरिया में किराए के मकान में रहता था। पिता नूर मोहम्मद मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। रविवार को सूचना मिलने पर आजम खान का परिवार पहुंचा और पहचान की। पहचान होने पर मां को सदमा लगा। सिरसा में खंडहर मकान में एक किशोर का शव मिला। बदबू आने से इसका पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 12 वर्षीय आजम खान के नाम से हुई। जो 9 मई से घर से लापता था। अब उसका शव चतरगढ़ पट्‌टी एरिया में एक बंद पड़े खंडहर मकान में मिला। शव से काफी बदबू आ रही था। ऐसा लगता है कि कई दिन से किशोर का शव पड़ा था और शव भी क्षत-विक्षत हो चुका है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। अभी पुलिस मृतक किशोर के परिजनों के बयान दर्ज करने व कागजी कार्रवाई में जुटी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। मूकबधिर था आजम खान, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, मृतक आजम खान 9 मई से घर से लापता था। इसकी घरवालों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। वह मंदबुद्धि एवं मूकबधिर था और घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे। अब उसका शव खंडहर मकान में मिला है। यह मकान पिछले कई दिनों से बंद था और खंडहर है। यहां किशोर का शव कैसे मिला, इसकी जांच जारी है। परिवार रहता है किराए के मकान में वहीं आजम खान का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से सिरसा के चतरगढ़ पट्‌टी एरिया में किराए के मकान में रहता था। पिता नूर मोहम्मद मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। रविवार को सूचना मिलने पर आजम खान का परिवार पहुंचा और पहचान की। पहचान होने पर मां को सदमा लगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर