सिरसा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या:दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर करते थे शक; घर में चारपाई पर मिली लेटी

सिरसा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या:दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर करते थे शक; घर में चारपाई पर मिली लेटी

सिरसा में सोमवार सुबह एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर ही लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। इस वजह से दोनों में झगड़ा रहता था। महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सिरसा की मीरपुर कॉलोनी निवासी आरती के रूप में हुई है। पति मक्खन गाड़ियां व बाइक ठीक करने का काम करता है। सोमवार रात को दोनों ही अपने घर पर थे। इनके बच्चे बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पति गायब है। महिला सुबह चारपाई पर लेटी हालत में मिली, लेकिन उसकी सांस नहीं चल रही थी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ छानबीन में लगे हैं। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के बाद घर को सील कर दिया है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुबह गला घोंट कर पति फरार जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या की वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 से 8 बजे की है। उस समय आरती और मक्खन सिंह दोनों ही घर पर अकेले थे। दोनों बच्चे अपनी मौसी के पास गए हुए थे। इस दौरान दोनों की आपस में नोकझोंक हुई। आरोप है मक्खन सिंह ने इस दौरान अपनी पत्नी आरती का गला घोंटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने पता चलने पर इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। दोनों में विवाद, कई बार हुई पंचायतें महिला के पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मक्खन अक्सर उनकी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाता था। उनके बीच कई बार मनमुटाव के चलते झगड़े हुए। उनकी आपस में पंचायती तौर पर फैसले हुए और सहमति बन जाती थी। मगर यह नहीं पता था कि मक्खन उनकी बेटी की हत्या कर देगा। दिनेश शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई मिली और लेकिन वह जिंदा नहीं थी। हमने पुलिस को सूचना दी। मगर मक्खन का कोई अता-पता नहीं। वर्ष 2004 में हुई थी शादी पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि साल 2004 में उनकी बेटी आरती की मक्खन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि वह कभी-कभार शराब भी पीता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम करता है और बाइक की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। एक बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। वह दोनों गर्मियों में स्कूल की छुट्टियों के कारण अपनी मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग और मनियारी का काम करती थी। सिरसा में सोमवार सुबह एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर ही लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। इस वजह से दोनों में झगड़ा रहता था। महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सिरसा की मीरपुर कॉलोनी निवासी आरती के रूप में हुई है। पति मक्खन गाड़ियां व बाइक ठीक करने का काम करता है। सोमवार रात को दोनों ही अपने घर पर थे। इनके बच्चे बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पति गायब है। महिला सुबह चारपाई पर लेटी हालत में मिली, लेकिन उसकी सांस नहीं चल रही थी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ छानबीन में लगे हैं। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के बाद घर को सील कर दिया है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुबह गला घोंट कर पति फरार जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या की वारदात सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 से 8 बजे की है। उस समय आरती और मक्खन सिंह दोनों ही घर पर अकेले थे। दोनों बच्चे अपनी मौसी के पास गए हुए थे। इस दौरान दोनों की आपस में नोकझोंक हुई। आरोप है मक्खन सिंह ने इस दौरान अपनी पत्नी आरती का गला घोंटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने पता चलने पर इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। दोनों में विवाद, कई बार हुई पंचायतें महिला के पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मक्खन अक्सर उनकी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाता था। उनके बीच कई बार मनमुटाव के चलते झगड़े हुए। उनकी आपस में पंचायती तौर पर फैसले हुए और सहमति बन जाती थी। मगर यह नहीं पता था कि मक्खन उनकी बेटी की हत्या कर देगा। दिनेश शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई मिली और लेकिन वह जिंदा नहीं थी। हमने पुलिस को सूचना दी। मगर मक्खन का कोई अता-पता नहीं। वर्ष 2004 में हुई थी शादी पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि साल 2004 में उनकी बेटी आरती की मक्खन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि वह कभी-कभार शराब भी पीता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम करता है और बाइक की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। एक बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। वह दोनों गर्मियों में स्कूल की छुट्टियों के कारण अपनी मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग और मनियारी का काम करती थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर