सिरसा में सांगवान चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक मेन शाखा में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। निजी मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक से धुआं निकलता देखा तो आग का पता चला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। तब तक बैंक में आग फैल गई और बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक उपकरण, कुर्सी, टेबल एवं कागजी दस्तावेज जल गए। माैके पर लोगों की भीड़ लगी रही। बैंक में आग लगने के सही कारण पता नहीं लगा है। माना जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और बाद में ज्यादा फैल गई। बैंक में कैश सेफ है या नहीं, इस बारे मे बैंक अधिकारियों के आने के बाद पता चलेगा। अलार्म बजने पर देखा, धुआं निकल रहा था मौके पर मौजूद जगजीवन सिंह ने बताया कि वह रिलायंस शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड है। सुबह 5 बजे के आसपास अलार्म बजने लगा। उसी समय बाहर आकर देखा तो धुआं निकल रहा था। उसी से अंदाजा लगाया कि बिजली का शॉर्ट सर्किट हो गया और अंदर से पटाखों जैसी आवाजें आने लगी। सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। किसी से नंबर दमकल विभाग काे सूचना दी। बैंक के अधिकारी नहीं रहे जानकारी उस समय कोई सिक्योरिटी वाला भी दिखाई नहीं दिया। हालांकि, बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे, पर कुछ भी बताने से दूरी बनाए रखी। चाय पीने आया था तो स्मॉग अलार्म बज रहा था मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पवन कुमार ने बताया कि वह सुबह चाय पीने के लिए सांगवान चौक पर आया था। उस समय बैंक का स्मॉग अलार्म बज रहा था। धुआं निकलता देख आग का पता चला। काफी देर से अलार्म बज रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। अच्छा हुआ कि बिजली भी उस समय कट गई। शटर का लॉक बंद था, तोड़ना पड़ा दमकम कर्मी ने बताया कि जब हम यहां तो एक सिक्योरिटी गार्ड मिला था। उस समय बैंक के शटर का लॉक बंद था। ऐसे में शटर का लॉक तोड़ना पड़ा। इसके बाद आग को कंट्रोल किया। करीब 15 से 20 मिनट लगे। सिरसा में सांगवान चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक मेन शाखा में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। निजी मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक से धुआं निकलता देखा तो आग का पता चला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। तब तक बैंक में आग फैल गई और बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक उपकरण, कुर्सी, टेबल एवं कागजी दस्तावेज जल गए। माैके पर लोगों की भीड़ लगी रही। बैंक में आग लगने के सही कारण पता नहीं लगा है। माना जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और बाद में ज्यादा फैल गई। बैंक में कैश सेफ है या नहीं, इस बारे मे बैंक अधिकारियों के आने के बाद पता चलेगा। अलार्म बजने पर देखा, धुआं निकल रहा था मौके पर मौजूद जगजीवन सिंह ने बताया कि वह रिलायंस शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड है। सुबह 5 बजे के आसपास अलार्म बजने लगा। उसी समय बाहर आकर देखा तो धुआं निकल रहा था। उसी से अंदाजा लगाया कि बिजली का शॉर्ट सर्किट हो गया और अंदर से पटाखों जैसी आवाजें आने लगी। सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। किसी से नंबर दमकल विभाग काे सूचना दी। बैंक के अधिकारी नहीं रहे जानकारी उस समय कोई सिक्योरिटी वाला भी दिखाई नहीं दिया। हालांकि, बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे, पर कुछ भी बताने से दूरी बनाए रखी। चाय पीने आया था तो स्मॉग अलार्म बज रहा था मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पवन कुमार ने बताया कि वह सुबह चाय पीने के लिए सांगवान चौक पर आया था। उस समय बैंक का स्मॉग अलार्म बज रहा था। धुआं निकलता देख आग का पता चला। काफी देर से अलार्म बज रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। अच्छा हुआ कि बिजली भी उस समय कट गई। शटर का लॉक बंद था, तोड़ना पड़ा दमकम कर्मी ने बताया कि जब हम यहां तो एक सिक्योरिटी गार्ड मिला था। उस समय बैंक के शटर का लॉक बंद था। ऐसे में शटर का लॉक तोड़ना पड़ा। इसके बाद आग को कंट्रोल किया। करीब 15 से 20 मिनट लगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
