सिरसा में सिंगर बब्बू मान बोले-युद्ध कोई नहीं चाहता:सब तबाह हो जाता है; सियासी लोगों की बहस पानी विवाद, आम लोग नहीं लड़ते

सिरसा में सिंगर बब्बू मान बोले-युद्ध कोई नहीं चाहता:सब तबाह हो जाता है; सियासी लोगों की बहस पानी विवाद, आम लोग नहीं लड़ते

सिरसा में पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने भारत-पाकिस्तान हालात के सवाल पर कहा कि लड़ाई कोई नहीं चाहता। पिंडा (गांवों) की कहानी है कि कलेश माड़ा हौंदा हैं। कोई भी देश युद्ध शुरू कर सकता है किसी के साथ, पर उसे मुकेणा (खत्म) करना बहुत ओखां (मुश्किल) है। यह फिर मुकदां नहीं, ना ही रूकदा है। बब्बू मान ने कहा कि ये पूरी समरथा आग जू झोंक कै ही मुकदां है यानी सब कुछ खत्म होने के बाद ही बंद होता है। जब सब कुछ तबाह हो जाता है। सीरिया का हाल देख लो, इराक का क्या हाल है, इजराइल के बीच भी युद्ध चलता है। फिलीपींस, युक्रेन का युद्ध भी चलता है। आम लोगों की ये कोशिश होती है कि युद्ध न हो। निजी जिंदगी में हम सुबह उठते हैं और दिन में काम करते हैं। बब्बू मान ने कहा कि इसका सरकार को टैक्स देते हैं। इसलिए एक सुखी जिंदगी की कामना करते हैं। अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हर बंदा इस युद्ध को अवॉइड करना चाहता है। अगर हम किसी विषय पर चर्चा करते हैं तो वो बात अलग है। मगर नई पीढ़ी इससे बिल्कुल मुक्त है। यह बात उन्होंने सिरसा में फिल्म प्रमोशन के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पंजाब कभी हरियाणा से लड़ाई नहीं चाहता पंजाबी सिंगर बब्बू मान पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद के सवाल पर कहा कि ये सिरसा हरियाणा में हैं। मैं यहां आपके बीच आया हूं, अपनी कोई लड़ाई है। पंजाब कभी हरियाणा से लड़ाई नहीं चाहता। कुछ चीजें सियासी होती है। जब हम सारे वोट देते हैं, आप कुछ नुमाइंदे या उम्मीदवार चुनते हैं। ये उनकी बहस का विषय है। आप और हम आम लोग हैं। बब्बू मान ने कहा कि जब कभी बस से हम चंडीगढ़ से करनाल या करनाल से अमृतसर साहिब उतरते हैं तो कभी किसी का तकरार नहीं होता। जब हर विषय पर कोई अपनी बात रखेगा तो वो गलत नहीं होता। वो बात कहां तक सही बन सकती है, किस हद तक मर्यादा ठीक है। ये जत्थेदार साहब फैसला करेंगे। ये अमीर लोग चाहते हैं कि हम आपस में लड़ जाएं- मान बब्बू मान ने कहा कि यह विषय सियासी ज्यादा है, ये उनका विषय है। आम लोग लड़ते हैं, छोटे-छोटे मुद्दे पर। ये बदलती दुनिया है। ये अमीर लोग चाहते हैं कि आप आपस में लड़े जाओ। राशन खा के सो जाओ, फिर सुबह लड़ लेंगे। हम आम लोग हैं और अपनी जिंदगी अलग है। अपने किसी शहर या कहीं पर दो कबीला का आपसी झगड़ा होता है तो कुछ व्यक्ति ही लड़ते हैं, बाकी वहां के सभी लोग उनको छुड़वाते हैं। हवा को रोका नहीं जा सकता, कलाकार सांझा होते हैं – मान पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने भारत में पाकिस्तान कलाकारों के बैन करने के सवाल पर कहा कि हवा को रोका नहीं जा सकता। हवा चलती रहती है। जो कलाकार होते हैं, वो सभी के साझे होते हैं। कई बार निजी बैर होता है या उसे पसंद नहीं करते। कई बार नजरिया और होता है। आस्तिक तौर से अलग सोच है। मगर हम सब नॉर्थ इंडिया की बेल्ट है। ये बहुत लिबरल है और आपस में मिला-जुला है। हम नॉर्थ इंडिया वाले मेहमानवाजी के लिए बहुत जाने जाते हैं। पूर्वजों की कहावत है कि जब कोई घर पर दुश्मन भी आ जावै, उसको भी बैठाकर चाय पिलाते हैं। सिरसा में पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने भारत-पाकिस्तान हालात के सवाल पर कहा कि लड़ाई कोई नहीं चाहता। पिंडा (गांवों) की कहानी है कि कलेश माड़ा हौंदा हैं। कोई भी देश युद्ध शुरू कर सकता है किसी के साथ, पर उसे मुकेणा (खत्म) करना बहुत ओखां (मुश्किल) है। यह फिर मुकदां नहीं, ना ही रूकदा है। बब्बू मान ने कहा कि ये पूरी समरथा आग जू झोंक कै ही मुकदां है यानी सब कुछ खत्म होने के बाद ही बंद होता है। जब सब कुछ तबाह हो जाता है। सीरिया का हाल देख लो, इराक का क्या हाल है, इजराइल के बीच भी युद्ध चलता है। फिलीपींस, युक्रेन का युद्ध भी चलता है। आम लोगों की ये कोशिश होती है कि युद्ध न हो। निजी जिंदगी में हम सुबह उठते हैं और दिन में काम करते हैं। बब्बू मान ने कहा कि इसका सरकार को टैक्स देते हैं। इसलिए एक सुखी जिंदगी की कामना करते हैं। अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हर बंदा इस युद्ध को अवॉइड करना चाहता है। अगर हम किसी विषय पर चर्चा करते हैं तो वो बात अलग है। मगर नई पीढ़ी इससे बिल्कुल मुक्त है। यह बात उन्होंने सिरसा में फिल्म प्रमोशन के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पंजाब कभी हरियाणा से लड़ाई नहीं चाहता पंजाबी सिंगर बब्बू मान पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद के सवाल पर कहा कि ये सिरसा हरियाणा में हैं। मैं यहां आपके बीच आया हूं, अपनी कोई लड़ाई है। पंजाब कभी हरियाणा से लड़ाई नहीं चाहता। कुछ चीजें सियासी होती है। जब हम सारे वोट देते हैं, आप कुछ नुमाइंदे या उम्मीदवार चुनते हैं। ये उनकी बहस का विषय है। आप और हम आम लोग हैं। बब्बू मान ने कहा कि जब कभी बस से हम चंडीगढ़ से करनाल या करनाल से अमृतसर साहिब उतरते हैं तो कभी किसी का तकरार नहीं होता। जब हर विषय पर कोई अपनी बात रखेगा तो वो गलत नहीं होता। वो बात कहां तक सही बन सकती है, किस हद तक मर्यादा ठीक है। ये जत्थेदार साहब फैसला करेंगे। ये अमीर लोग चाहते हैं कि हम आपस में लड़ जाएं- मान बब्बू मान ने कहा कि यह विषय सियासी ज्यादा है, ये उनका विषय है। आम लोग लड़ते हैं, छोटे-छोटे मुद्दे पर। ये बदलती दुनिया है। ये अमीर लोग चाहते हैं कि आप आपस में लड़े जाओ। राशन खा के सो जाओ, फिर सुबह लड़ लेंगे। हम आम लोग हैं और अपनी जिंदगी अलग है। अपने किसी शहर या कहीं पर दो कबीला का आपसी झगड़ा होता है तो कुछ व्यक्ति ही लड़ते हैं, बाकी वहां के सभी लोग उनको छुड़वाते हैं। हवा को रोका नहीं जा सकता, कलाकार सांझा होते हैं – मान पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने भारत में पाकिस्तान कलाकारों के बैन करने के सवाल पर कहा कि हवा को रोका नहीं जा सकता। हवा चलती रहती है। जो कलाकार होते हैं, वो सभी के साझे होते हैं। कई बार निजी बैर होता है या उसे पसंद नहीं करते। कई बार नजरिया और होता है। आस्तिक तौर से अलग सोच है। मगर हम सब नॉर्थ इंडिया की बेल्ट है। ये बहुत लिबरल है और आपस में मिला-जुला है। हम नॉर्थ इंडिया वाले मेहमानवाजी के लिए बहुत जाने जाते हैं। पूर्वजों की कहावत है कि जब कोई घर पर दुश्मन भी आ जावै, उसको भी बैठाकर चाय पिलाते हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर