पहलगाम हमले के 15 दिन बाद इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक करने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। स्ट्राइक को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर और केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने X पर लिखा – भारत में आंतक के लिए कोई जगह नही है, हमारे देश में आंतक के लिए शून्य सहनशीलता है। हमारा देश अब आंतक को बिल्कुल सहन नहीं करेगा। विपुल बोले- सरकार ने वादा पूरा किया हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- भारत माता की जय, इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इन ठिकानों पर भारत पर हमलों की प्लानिंग की जाती थी, उनको आज हमारी सेना ने तबाह कर दिया है। मंत्री राजेश नागर ने लिखा भारत माता की जय हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- भारत माता की जय। उन्होंने कहा कि भारत वो देश है जो आंतक का मुंह तोड़ जबाव देना जानता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करके दुनिया को बता दिया है कि भारत अपने खिलाफ किसी भी आतंकी हमले को सहन नही करेंगा। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक करने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। स्ट्राइक को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर और केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने X पर लिखा – भारत में आंतक के लिए कोई जगह नही है, हमारे देश में आंतक के लिए शून्य सहनशीलता है। हमारा देश अब आंतक को बिल्कुल सहन नहीं करेगा। विपुल बोले- सरकार ने वादा पूरा किया हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- भारत माता की जय, इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इन ठिकानों पर भारत पर हमलों की प्लानिंग की जाती थी, उनको आज हमारी सेना ने तबाह कर दिया है। मंत्री राजेश नागर ने लिखा भारत माता की जय हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- भारत माता की जय। उन्होंने कहा कि भारत वो देश है जो आंतक का मुंह तोड़ जबाव देना जानता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करके दुनिया को बता दिया है कि भारत अपने खिलाफ किसी भी आतंकी हमले को सहन नही करेंगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
