कुरुक्षेत्र में तीन दिन पहले ब्रह्मसरोवर से बरामद साधु के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में साधु की हत्या का खुलासा हुआ। किसी वजनदार चीज से साधु पर हमला किया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने संस्था के मिलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते चलें कि थाना केयूके पुलिस को बुधवार सुबह ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी किनारे द्रौपदी घाट से करीब 60 वर्षीय साधु का शव बरामद हुआ था। उसके माथे पर चोट का गहरा घाव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया था, मगर पहचान उजागर नहीं होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्च्युरी में रख दिया था। युवकों ने किया था हमला मृतक का नाम हनुमान दास बताया जा रहा है, मगर पुलिस को उसकी पहचान से संबंधित कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। साधु के पास से भी उसकी पहचान को उजागर करने वाला कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। ब्रह्मसरोवर के शौचालय पर तैनात कर्मी ने दावा किया था कि बुधवार तड़के 4 बजे उसके पास आए साधु ने कुछ युवकों द्वारा उसके और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने की बात कही गई थी। इसके बाद कर्मी ने द्रोपदी घाट पर जाकर देखा ताे वहां एक साधु का शव पड़ा था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस मृतक साधु की पहचान और हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। बुधवार 12 से 5 बजे के बीच हुई मौत फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि साधु की हत्या किसी वजनदार हथियार की गई है। उसके शरीर पर केवल एक ही चोट लगी हुई थी। माथे पर गहरी चोट लगने से साधु ने दम तोड़ दिया। साधु की मौत बुधवार रात 12 बजे से 5 बजे के बीच हुई है। कुरुक्षेत्र में तीन दिन पहले ब्रह्मसरोवर से बरामद साधु के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में साधु की हत्या का खुलासा हुआ। किसी वजनदार चीज से साधु पर हमला किया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने संस्था के मिलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते चलें कि थाना केयूके पुलिस को बुधवार सुबह ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी किनारे द्रौपदी घाट से करीब 60 वर्षीय साधु का शव बरामद हुआ था। उसके माथे पर चोट का गहरा घाव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया था, मगर पहचान उजागर नहीं होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्च्युरी में रख दिया था। युवकों ने किया था हमला मृतक का नाम हनुमान दास बताया जा रहा है, मगर पुलिस को उसकी पहचान से संबंधित कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। साधु के पास से भी उसकी पहचान को उजागर करने वाला कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। ब्रह्मसरोवर के शौचालय पर तैनात कर्मी ने दावा किया था कि बुधवार तड़के 4 बजे उसके पास आए साधु ने कुछ युवकों द्वारा उसके और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने की बात कही गई थी। इसके बाद कर्मी ने द्रोपदी घाट पर जाकर देखा ताे वहां एक साधु का शव पड़ा था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस मृतक साधु की पहचान और हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। बुधवार 12 से 5 बजे के बीच हुई मौत फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि साधु की हत्या किसी वजनदार हथियार की गई है। उसके शरीर पर केवल एक ही चोट लगी हुई थी। माथे पर गहरी चोट लगने से साधु ने दम तोड़ दिया। साधु की मौत बुधवार रात 12 बजे से 5 बजे के बीच हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
चरखी दादरी में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत:अंबाला कंपनी से महेंद्रगढ़ एजेंसी में छोड़ने जा रहा था; मृतक कुरुक्षेत्र का
चरखी दादरी में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत:अंबाला कंपनी से महेंद्रगढ़ एजेंसी में छोड़ने जा रहा था; मृतक कुरुक्षेत्र का हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 148 बी पर आदमपुर के समीप शुक्रवार को अज्ञात कारणों से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से कुरुक्षेत्र जिला निवासी ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से ट्रैक्टर को हटा कर शव को बाहर निकाल कर चरखी दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के बयान दर्ज करने बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद तहसील के गांव रामनगर निवासी गुरजेंद्र अंबाला स्थित ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर को महेंद्रगढ़ एजेंसी पर छोड़ने के लिए जा रहा था। शुक्रवार को जब वह गांव आदमपुर से करीब एक किलोमीटर आगे महेंद्रगढ़ की ओर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो अज्ञात कारणों के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक नीचे दब गया। राहगीरों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन ट्रैक्टर नहीं उठा पाने के कारण वे उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाल नहीं पाए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और जेसीबी की सहायता से उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ है या किसी अन्य कारण से। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा में 27 IAS अफसरों का ट्रांसफर:एक जिले में 2 अधिकारियों को DC लगाया, फजीहत के बाद रिवाइज लिस्ट जारी की
हरियाणा में 27 IAS अफसरों का ट्रांसफर:एक जिले में 2 अधिकारियों को DC लगाया, फजीहत के बाद रिवाइज लिस्ट जारी की हरियाणा सरकार ने दिवाली के बाद रविवार (3 नवंबर) को 27 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। 10 जिलों के DC भी बदले गए हैं। हिसार के DC प्रदीप दहिया का झज्जर ट्रांसफर किया गया है। हिसार में अनीश यादव को DC लगाया गया है। इससे पहले अनीश यादव हिसार में ADC के पद पर कार्य कर चुके हैं। मानेसर नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर लगाया गया है। कुरूक्षेत्र के DC राजेश जोगपाल को को-ऑपरेटिव सोसाइटी हरियाणा का रजिस्ट्रार लगाया गया है। राजेश जोगपाल इससे पहले भी यह पद संभाल चुके हैं। रोहतक के DC रहे अजय कुमार को गुरुग्राम का DC लगाया गया है। इसके अलावा झज्जर के DC शक्ति सिंह को स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल का एमडी लगाया गया है। वहीं गुरुग्राम विकास प्राधिकारी के सीईओ मुनीष शर्मा को चरखी दादरी का DC लगाया गया है। इससे ऑर्डर से कुछ मिनट पहले, 28 IAS अफसरों की ट्रांसफर के ऑर्डर जारी हुए थे। जिसमें चरखी दादरी जिले में 2 अधिकारियों को DC लगाया गया था। कुछ ही देर में नई लिस्ट जारी कर दी गई। हरियाणा सरकार की ओर से जारी लिस्ट… 4 दिन पहले भी किए थे ट्रांसफर
वहीं 4 दिन पहले सरकार ने कई जिलों के IPS अधिकारियों के तबादले किए थे। सरकार ने एक साथ 36 अधिकारियों के तबादले किए। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे जींद के SP भी नाम शामिल हैं। उन्हें जींद के SP पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार को जींद SP की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही 23 इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया था।
हरियाणा में लिव-इन पार्टनर की हत्या:महिला का गला दबाया; 5 साल की बेटी नाना से जाकर बोली- अंकल ने मम्मी को मारा
हरियाणा में लिव-इन पार्टनर की हत्या:महिला का गला दबाया; 5 साल की बेटी नाना से जाकर बोली- अंकल ने मम्मी को मारा हरियाणा के पानीपत में एक लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर दी। वारदात का खुलासा महिला की 5 साल की बेटी ने किया। वह रोते हुए पड़ोस में रहने वाले नाना के पास गई और कहा कि अंकल ने मम्मी को मारा है और वह उठ नहीं रही है। यह सुनते ही पिता तुरंत दौड़ कर बेटी के कमरे में गए। वहां उन्होंने चारपाई पर महिला को मृत पड़ा देखा। हत्या की खबर सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। आगे की कार्रवाई जारी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…