सिवानी में किसान की लात मारकर हत्या:मुर्गा फॉर्म से खेत में मरे मुर्गे फेंकने पर विवाद, अस्पताल भिजवाया शव

सिवानी में किसान की लात मारकर हत्या:मुर्गा फॉर्म से खेत में मरे मुर्गे फेंकने पर विवाद, अस्पताल भिजवाया शव

हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म से मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए विवाद में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण गोदारा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। मरे मुर्गे फेंकने को लेकर दोनों में विवाद जानकारी के अनुसार गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म के मालिक बलवान सिंह ने मरे हुए मुर्गों को पड़ोसी कृष्ण गोदारा के खेत में फेंक दिया। कृष्ण ने बलवान से मुर्गों को मिट्टी में दबाने को कहा, ताकि बदबू न आए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मृतक की पत्नी मुकेश की शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान बलवान सिंह ने कृष्ण के पेट में लात मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मुकेश के बयान पर बलवान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवानी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म से मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए विवाद में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण गोदारा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। मरे मुर्गे फेंकने को लेकर दोनों में विवाद जानकारी के अनुसार गांव गुरेरा में मुर्गा फॉर्म के मालिक बलवान सिंह ने मरे हुए मुर्गों को पड़ोसी कृष्ण गोदारा के खेत में फेंक दिया। कृष्ण ने बलवान से मुर्गों को मिट्टी में दबाने को कहा, ताकि बदबू न आए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मृतक की पत्नी मुकेश की शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान बलवान सिंह ने कृष्ण के पेट में लात मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मुकेश के बयान पर बलवान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवानी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर