सीएम के बयान पर बुद्धिराजा का पलटवार:कहा भाजपा वालों , मुख्यमंत्री का किसी अच्छे दिमागी डाक्टर से करवाओ ईलाज

सीएम के बयान पर बुद्धिराजा का पलटवार:कहा भाजपा वालों , मुख्यमंत्री का किसी अच्छे दिमागी डाक्टर से करवाओ ईलाज

हरियाणा के करनाल में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मुख्यमंत्री द्वारा बुद्धिराजा के भाजपा में आने के ब्यान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शायद बुद्धिराजा मुख्यमंत्री के सपनों में आते है इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे है। भाजपा वालों को मुख्यमंत्री का किसी अच्छे दिमागी डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुद्धिराजा कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। मरने के बाद उनका कफन भी कांग्रेस पार्टी का होगा। वह उन नेताओं जैसे नहीं जो पार्टी को छोडक़र भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए है। सत्ता में आकर भाजपा अहंकार में दिव्यांश बुद्धिराजा ने कहा कि सत्ता में आकर भाजपा अहंकार में है। सत्ता का अहंकार मुख्यमंत्री के सिर चढक़र बोल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल विज जी सही कहते हैं मुख्यमंत्री छह महीने से उड़न खटोले पर है। वो धरातल की सच्चाई से कोसों दूर हैं। दबाव बनाकर जीतना चाहते है चुनाव दिव्यांशु ने कहा कि हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा मे बोखलाहट है। वह कांग्रेस के नेताओं व प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। जनता भाजपा को वोट की चोट से सबक सीखाने का काम करेगी। हरियाणा के करनाल में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मुख्यमंत्री द्वारा बुद्धिराजा के भाजपा में आने के ब्यान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शायद बुद्धिराजा मुख्यमंत्री के सपनों में आते है इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे है। भाजपा वालों को मुख्यमंत्री का किसी अच्छे दिमागी डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुद्धिराजा कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। मरने के बाद उनका कफन भी कांग्रेस पार्टी का होगा। वह उन नेताओं जैसे नहीं जो पार्टी को छोडक़र भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए है। सत्ता में आकर भाजपा अहंकार में दिव्यांश बुद्धिराजा ने कहा कि सत्ता में आकर भाजपा अहंकार में है। सत्ता का अहंकार मुख्यमंत्री के सिर चढक़र बोल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल विज जी सही कहते हैं मुख्यमंत्री छह महीने से उड़न खटोले पर है। वो धरातल की सच्चाई से कोसों दूर हैं। दबाव बनाकर जीतना चाहते है चुनाव दिव्यांशु ने कहा कि हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा मे बोखलाहट है। वह कांग्रेस के नेताओं व प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। जनता भाजपा को वोट की चोट से सबक सीखाने का काम करेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर