शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी व बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल आज नए साल के अवसर पर श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे। सजा पूरी करने के बाद सुखबीर बादल पहली बार दरबार साहिब पहुंचे हैं। पिछली बार से अधिक सुरक्षा तैनात की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच वे श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भावना कायम रहे, इसके लिए भी अरदास की गई। नए साल के अवसर पर वे सभी पंजाबियों और देशवासियों को बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि पंजाब में शांति, सद्भावना और भाईचारा कायम रहे। सुखबीर बादल पर हुआ था दरबार साहिब के बाहर हमला बता दें कि सुखबीर बादल के गोल्डन टेंपल के बाहर 7 दिसंबर को आतंकी नारायण सिंह चौड़ा द्वारा हमला किया गया था। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालसा का मेंबर है। उस पर 1984 में आतंकवाद के दौर में सक्रिय रहने और चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक जैसे आरोप रहे हैं। बुधवार को वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बहाने आया। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे गोल्डन टेंपल के गेट की तरफ बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे। जब उसकी सुखबीर बादल से दूरी चंद मीटर की रह गई तो उसने अपनी जैकेट से पिस्टल निकाली और सुखबीर पर निशाना साधकर फायरिंग करने लगा। सुखबीर के सुरक्षाकर्मी उस पर पहले से नजर रख रहे थे। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर लगी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रछपाल सिंह और परमिंदर सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी व बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल आज नए साल के अवसर पर श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे। सजा पूरी करने के बाद सुखबीर बादल पहली बार दरबार साहिब पहुंचे हैं। पिछली बार से अधिक सुरक्षा तैनात की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच वे श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भावना कायम रहे, इसके लिए भी अरदास की गई। नए साल के अवसर पर वे सभी पंजाबियों और देशवासियों को बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि पंजाब में शांति, सद्भावना और भाईचारा कायम रहे। सुखबीर बादल पर हुआ था दरबार साहिब के बाहर हमला बता दें कि सुखबीर बादल के गोल्डन टेंपल के बाहर 7 दिसंबर को आतंकी नारायण सिंह चौड़ा द्वारा हमला किया गया था। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालसा का मेंबर है। उस पर 1984 में आतंकवाद के दौर में सक्रिय रहने और चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक जैसे आरोप रहे हैं। बुधवार को वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बहाने आया। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे गोल्डन टेंपल के गेट की तरफ बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे। जब उसकी सुखबीर बादल से दूरी चंद मीटर की रह गई तो उसने अपनी जैकेट से पिस्टल निकाली और सुखबीर पर निशाना साधकर फायरिंग करने लगा। सुखबीर के सुरक्षाकर्मी उस पर पहले से नजर रख रहे थे। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर लगी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रछपाल सिंह और परमिंदर सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
अमृतसर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी:पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 41 लाख नकद और 800 ग्राम सोना बरामद
अमृतसर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी:पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 41 लाख नकद और 800 ग्राम सोना बरामद पंजाब की अमृतसर पुलिस ने कोर्ट रोड पर हुई करोड़ों की लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 41.4 लाख रुपए नकद और 800 ग्राम सोना भी बरामद किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले को सुलझाया है। यह लूट पिछले बुधवार सुबह 4.30 बजे हुई थी। पुलिस ने सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीन आरोपी महाराष्ट्र में हैं। जिसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली। जिसके बाद एक अंतरराज्यीय अभियान में महाराष्ट्र के धुले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पिछले बुधवार को हुई थी लूट अमृतसर में पिछले बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कमीशन एजेंट के घर से करोड़ों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने शहर के सबसे पॉश इलाके में वारदात को अंजाम दिया। वे बोलेरो में सवार होकर आए थे। परिवार वालों के मुताबिक, आरोपी घर से करीब 95 लाख रुपये कैश, करीब 3 किलो सोना और लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए। आते ही उन्होंने घर के अंदर मौजूद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना में आप नेता को अढ़ाई घंटे बनाया बंधक:यूथ प्रधान कल्याण बोले-जूठे ग्लायों में पिलाई शराब,सुनसान जगह पर छोड़कर भागे
लुधियाना में आप नेता को अढ़ाई घंटे बनाया बंधक:यूथ प्रधान कल्याण बोले-जूठे ग्लायों में पिलाई शराब,सुनसान जगह पर छोड़कर भागे पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के जिला यूथ प्रधान सोनू कल्याण को अढ़ाई घंटे पिस्तोल की नोक पर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। ये घटना हैबोवाल के गोपाल नगर की है। सोनू कल्याण ने थाना हैबोवाल में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी हुई है। 10 अक्तूबर की है घटना सोनू कल्याण ने कहा कि 10 अक्तूबर की रात वह अपने पार्टी आफिस के बाहर किसी निजी काम से जाने के लिए एक दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी वहां 25 से 30 युवक आए। उन लोगों आते ही पिस्तोल तान दी। गाली-गलोच करते हुए उन लोगों ने उसे काम में जबरी बैठाया। वह लोग उसे किसी समारोह में जबरदस्ती ले गए। उन लोगों ने जांघ पर पिस्तोल रख कर कहा कि जो वह कहेंगे समारोह में वही बोलना पड़ेगा। जूठे ग्लासों में पिलाई शराब वहां उन लोगों ने उसे जूठे ग्लासों में शराब पिलाई। उन लोगों ने सिर पर पिस्तोल के बट भी मारे। सोनू कल्याण ने कहा कि उन लोगों ने उसे कहा कि राजनीति से दूर हो जाए। इस मामले में थाना हैबोवाल के एसएचओ अमृतपाल सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। सोनू कल्याण ने शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन अभी बयान दर्ज करवाने नहीं आए है। सीसीटीवी सर्च की जा रही है उसका बाद पुलिस अगला एक्शन लेगी।
लुधियाना में करंट लगे मरीज को नहीं मिला स्ट्रैचर:सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में E-रिक्शा लेकर अंदर घुसे, युवक ने तोड़ा दम
लुधियाना में करंट लगे मरीज को नहीं मिला स्ट्रैचर:सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में E-रिक्शा लेकर अंदर घुसे, युवक ने तोड़ा दम पंजाब के लुधियाना का सिविल अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे एक राहगीर ई-रिक्शा चालक करंट लगने से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया। मरीज की पत्नी भी उसके साथ थी। उसे इमरजेंसी में भर्ती करने के लिए उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। मरीज के परिजनों और ई-रिक्शा चालक कंवलजीत सिंह ने जब काफी शोर मचाया तो अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बताया कि अगर स्ट्रेचर लेना है तो शवगृह जाना पड़ेगा। किसी तरह लोगों की मदद से मरीज अजय मेहता को ई-रिक्शा से नीचे उतारा गया और हाथ-पैर पकड़कर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मरीज अजय मेहता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। स्ट्रेचर न मिलने पर इमरजेंसी में ई-रिक्शा घुसाया कंवलजीत के अनुसार परिजनों ने मरीज को इमरजेंसी से बाहर ले जाने के लिए दोबारा स्ट्रेचर की मांग की। जब किसी ने स्ट्रेचर नहीं दिया तो मरीज की जान बचाने के लिए वह ई-रिक्शा चलाकर अस्पताल की इमरजेंसी में ले गया ताकि मरीज को जल्दी से लादकर निजी अस्पताल ले जाया जा सके। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह मरीज अजय मेहता को सीएमसी अस्पताल ले गया लेकिन उसकी मौत हो गई। राजमिस्त्री का काम करता था मृतक जानकारी देते हुए मृतक अजय की पत्नी अजयमती ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही बिहार से लुधियाना आया है। उसकी 1 बेटी और दो बेटे हैं। वह अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी में रहती है। मंगलवार रात को जब उसका पति कमरे में प्रवेश कर रहा था तो मीटर बॉक्स के पास बिजली की तार से उसका हाथ छू गया। जिससे वह झुलस गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अजय के शव को अब पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा जाएगा।