कैथल के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने HPSC को हेराफेरी, धांधली और गड़बड़झाले का अड्डा करार दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि HPSC के पेपर में दूसरे राज्यों के पब्लिक सर्विस कमीशन से सवालों को कॉपी किया गया है। दूसरे राज्यों के पेपर में जो सवाल गलत पूछे गए थे, उन्हें ठीक तक नहीं किया गया। इस संबंध में सुरजेवाला ने ट्विटर पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया है। बिहार के पेपर से छापे सवाल सुरजेवाला ने कहा कि असिस्टैंट प्रोफेसर ज्योग्राफी का 08 जून, 2025 को आयोजित पेपर हुआ। इसमें 26 सवाल ऐसे हैं, जो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के ज्योग्राफी के पेपर से हूबहू नकल कर छाप दिए गए हैं तथा 6 सवाल ऐसे हैं, जो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के पेपर से आंशिक रूप से दोहराए गए हैं। 32 सवाल बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के ज्योग्राफी पेपर से ले लिए गए हैं। हिस्ट्री में भी नकल यही गड़बड़झाला असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री के HPSC के पेपर का भी है। HPSC के असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री का पेपर 18 मई 2025 को हुआ और इसमें भी हूबहू 22 सवाल छत्तीसगढ़ के असिस्टैंट प्रोफेसर (हिस्ट्री) के पेपर से नकल मारकर लिख दिए गए। यही नहीं HPSC के असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री के 16 सवाल उत्तराखंड सेट एग्जामिनेशन के हिस्ट्री पेपर में 7 जनवरी, 2024 को पूछे गए थे। HPSC का पेपर उसकी भी नकल है। हरियाणा में पेपर के नाम पर तमाशा हो रहा है। कैथल के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने HPSC को हेराफेरी, धांधली और गड़बड़झाले का अड्डा करार दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि HPSC के पेपर में दूसरे राज्यों के पब्लिक सर्विस कमीशन से सवालों को कॉपी किया गया है। दूसरे राज्यों के पेपर में जो सवाल गलत पूछे गए थे, उन्हें ठीक तक नहीं किया गया। इस संबंध में सुरजेवाला ने ट्विटर पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया है। बिहार के पेपर से छापे सवाल सुरजेवाला ने कहा कि असिस्टैंट प्रोफेसर ज्योग्राफी का 08 जून, 2025 को आयोजित पेपर हुआ। इसमें 26 सवाल ऐसे हैं, जो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के ज्योग्राफी के पेपर से हूबहू नकल कर छाप दिए गए हैं तथा 6 सवाल ऐसे हैं, जो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के पेपर से आंशिक रूप से दोहराए गए हैं। 32 सवाल बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के ज्योग्राफी पेपर से ले लिए गए हैं। हिस्ट्री में भी नकल यही गड़बड़झाला असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री के HPSC के पेपर का भी है। HPSC के असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री का पेपर 18 मई 2025 को हुआ और इसमें भी हूबहू 22 सवाल छत्तीसगढ़ के असिस्टैंट प्रोफेसर (हिस्ट्री) के पेपर से नकल मारकर लिख दिए गए। यही नहीं HPSC के असिस्टैंट प्रोफेसर हिस्ट्री के 16 सवाल उत्तराखंड सेट एग्जामिनेशन के हिस्ट्री पेपर में 7 जनवरी, 2024 को पूछे गए थे। HPSC का पेपर उसकी भी नकल है। हरियाणा में पेपर के नाम पर तमाशा हो रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
