सुल्तानपुर की ज्वैलरी शॉप में डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर दिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। वह 29 अगस्त को हुई डकैती के बाद से फरार था। उस पर एक लाख का इनाम था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जयसिंहपुर कोतवाली के मोइली गांव में मुठभेड़ हई। शोभावती इंटर कॉलेज के पास पुलिस टीम ने अजय यादव को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अजय के पैर में दो गोली लगी। वह वहीं गिर गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय जौनपुर के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत लारपुर का रहने वाला है। उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। ज्वेलरी शॉप में डकैती में अब तक पुलिस 4 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर चुकी है जबकि एक मंगेश यादव मुठभेड़ में मारा गया था। 29 अगस्त को हुई डकैती में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी 2 सितंबर की रात की थी। कोतवाली इलाके में सचिन सिंह, त्रिभुवन व पुष्पेंद्र सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीनों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दावा किया था कि इनके पास से लूटी हुई 15 किलो चांदी बरामद हुई। 2 दिन बाद 5 सितंबर की सुबह एसटीएफ ने इस लूटकांड में शामिल मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगेश यादव भी जौनपुर का रहने वाला था। एसटीएफ के मुताबिक, मंगेश के पास से 5 किलो चांदी बरामद की गई थी। फिर 11 सितंबर को अयोध्या में दुबेपुर मोड़ से एक-एक लाख के इनामी चार बदमाशों को पकड़ा। इनके नाम दुर्गेश सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, विवेक सिंह है। इनके पास से एक करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया। इसके बाद, डकैती की वारदात के मास्टरमाइंड विपिन सिंह ने 29 सितंबर को रायबरेली में सरेंडर किया था। विपिन के घर से एक किलो 218 ग्राम सोना बरामद किया था। अब ज्वेलरी शॉप में डकैती की पूरी घटना पढ़िए… बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था
सुल्तानपुर कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर चौक क्षेत्र का मेजरगंज एरिया है। यह इलाका सोनार मंडी के नाम से जाना जाता है। इसी इलाके में भरतजी सर्राफ की दुकान है। यह शहर की प्रतिष्ठित और बड़ी ज्वेलरी शॉप है। 29 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 10 बजे भरत सोनी अपने बेटे के साथ आए और शॉप खोली। इसी बीच 2 कस्टमर आ गए। बेटा उनको जेवर दिखाने लगा। दोपहर करीब 12 बजे शॉप में भरत सोनी, उनका बेटा और 2 कस्टमर बैठे हैं। तभी मुंह पर गमछा बांधे एक बदमाश अंदर आया। अंदर पहुंचते ही उसने भरत सोनी पर हथियार तान दिया। जब तक भरत सोनी कुछ समझ पाते, पीछे से दौड़ता हुआ एक और बदमाश आ गया। वह काले रंग का बैग लिए था। इसके बाद एक-एक कर 3 बदमाश और अंदर आए। इस तरह पलक झपकते ही बदमाशों ने दुकान को कब्जे में ले लिया। इसके बाद 3 बदमाश तेजी से सामान समेटने लगे, जबकि 2 असलहा लिए दुकान में मौजूद लोगों को कवर किए रहे। पांचों बदमाशों के हाथ में असलहे थे। मालिक भरत सोनी ने विरोध करने की कोशिश की, तो उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इस दौरान दोनों कस्टमर हाथ जोड़े बैठे रहे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…. सुल्तानपुर की ज्वैलरी शॉप में डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर दिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। वह 29 अगस्त को हुई डकैती के बाद से फरार था। उस पर एक लाख का इनाम था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जयसिंहपुर कोतवाली के मोइली गांव में मुठभेड़ हई। शोभावती इंटर कॉलेज के पास पुलिस टीम ने अजय यादव को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अजय के पैर में दो गोली लगी। वह वहीं गिर गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय जौनपुर के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत लारपुर का रहने वाला है। उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। ज्वेलरी शॉप में डकैती में अब तक पुलिस 4 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर चुकी है जबकि एक मंगेश यादव मुठभेड़ में मारा गया था। 29 अगस्त को हुई डकैती में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी 2 सितंबर की रात की थी। कोतवाली इलाके में सचिन सिंह, त्रिभुवन व पुष्पेंद्र सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीनों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दावा किया था कि इनके पास से लूटी हुई 15 किलो चांदी बरामद हुई। 2 दिन बाद 5 सितंबर की सुबह एसटीएफ ने इस लूटकांड में शामिल मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगेश यादव भी जौनपुर का रहने वाला था। एसटीएफ के मुताबिक, मंगेश के पास से 5 किलो चांदी बरामद की गई थी। फिर 11 सितंबर को अयोध्या में दुबेपुर मोड़ से एक-एक लाख के इनामी चार बदमाशों को पकड़ा। इनके नाम दुर्गेश सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, विवेक सिंह है। इनके पास से एक करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया। इसके बाद, डकैती की वारदात के मास्टरमाइंड विपिन सिंह ने 29 सितंबर को रायबरेली में सरेंडर किया था। विपिन के घर से एक किलो 218 ग्राम सोना बरामद किया था। अब ज्वेलरी शॉप में डकैती की पूरी घटना पढ़िए… बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था
सुल्तानपुर कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर चौक क्षेत्र का मेजरगंज एरिया है। यह इलाका सोनार मंडी के नाम से जाना जाता है। इसी इलाके में भरतजी सर्राफ की दुकान है। यह शहर की प्रतिष्ठित और बड़ी ज्वेलरी शॉप है। 29 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 10 बजे भरत सोनी अपने बेटे के साथ आए और शॉप खोली। इसी बीच 2 कस्टमर आ गए। बेटा उनको जेवर दिखाने लगा। दोपहर करीब 12 बजे शॉप में भरत सोनी, उनका बेटा और 2 कस्टमर बैठे हैं। तभी मुंह पर गमछा बांधे एक बदमाश अंदर आया। अंदर पहुंचते ही उसने भरत सोनी पर हथियार तान दिया। जब तक भरत सोनी कुछ समझ पाते, पीछे से दौड़ता हुआ एक और बदमाश आ गया। वह काले रंग का बैग लिए था। इसके बाद एक-एक कर 3 बदमाश और अंदर आए। इस तरह पलक झपकते ही बदमाशों ने दुकान को कब्जे में ले लिया। इसके बाद 3 बदमाश तेजी से सामान समेटने लगे, जबकि 2 असलहा लिए दुकान में मौजूद लोगों को कवर किए रहे। पांचों बदमाशों के हाथ में असलहे थे। मालिक भरत सोनी ने विरोध करने की कोशिश की, तो उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इस दौरान दोनों कस्टमर हाथ जोड़े बैठे रहे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और एनकाउंटर:पुलिस ने अजय यादव के पैर में दो गोली मारकर पकड़ा, एक लाख का इनामी था
