सूर्य का वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश:आज तपेगा पंजाब; 15 जिलों में हीट-वेव का अलर्ट, 8 में बारिश संभावित

सूर्य का वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश:आज तपेगा पंजाब; 15 जिलों में हीट-वेव का अलर्ट, 8 में बारिश संभावित

सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जिसके बाद आने वाले 9 दिनों तक तेज गर्मी रहेगी। बीती शाम हुई बारिश के कारण बीते कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन आज हिमाचल के साथ सटे पंजाब के 8 जिलों को छोड़ सभी में भारी गर्मी पड़ने वाली है। यहां हीट-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम राज्य के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ौतरी हुई। लेकिन शाम होते ही बारिश व तेज हवाओं ने तापमान को गिरा दिया। हालांकि, तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि अबोहर में दर्ज हुआ। आज 15 जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन पंजाब के 8 जिलों में बारिश व तेज हवाओं का मौसम बना हुआ है। लेकिन 15 जिले ऐसे हैं, जहां दिन व रात दोनों ही गर्म रहने वाले हैं और यहां ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें कहां कैसा रहेगा मौसम- बारिश-तूफान का यलो अलर्ट- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश व तूफान का यलो अलर्ट जारी है। यहां 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। लू का यलो अलर्ट- तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, संगरूर और लुधियाना में लू का यलो अलर्ट जारी है। यहां दिन गर्म रहने वाला है। लू का आरेंज अलर्ट- फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा और मानसा में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने वाली हैं। जानें नौपता को, क्या होते हैं ये दिन साल के सबसे गर्म क्योंकि, सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं और ज्यादा समय तक रहती है। नौतपा के दौरान तकरीबन 14 घंटे का दिन होता है। मानसून की राह देखते किसान और ज्योतिषियों का मानना है कि नौतपा खूब तपा तो उस साल बारिश जमकर होती है। इसलिए इन नौ दिनों को बहुत खास माना जाता है। इस बार नौतपा में सूर्य के साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति भी खास रहेगी। जिनके कारण मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष की नजर में नौपता ज्योतिष के मुताबिक 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। “नौतपा” शब्द दो भागों से बना है – “नव” यानी नौ दिन, और “तपा” यानी तपना या जलना। जब सूर्य वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसे अत्यंत उष्ण और प्रभावशाली समय माना जाता है। इसी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इसका असर सभी तरफ दिखाई देगा। नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 को सुबह 3:15 बजे होगी, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौतपा का समापन 8 जून 2025 को होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौतपा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देना, पूजा करना और दान करना शुभ माना जाता है। जानें पंजाब में आज का मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 43 डिग्री के बीच बना रहेगा। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच बना रहेगा। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच बना रहेगा। सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जिसके बाद आने वाले 9 दिनों तक तेज गर्मी रहेगी। बीती शाम हुई बारिश के कारण बीते कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन आज हिमाचल के साथ सटे पंजाब के 8 जिलों को छोड़ सभी में भारी गर्मी पड़ने वाली है। यहां हीट-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम राज्य के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ौतरी हुई। लेकिन शाम होते ही बारिश व तेज हवाओं ने तापमान को गिरा दिया। हालांकि, तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि अबोहर में दर्ज हुआ। आज 15 जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन पंजाब के 8 जिलों में बारिश व तेज हवाओं का मौसम बना हुआ है। लेकिन 15 जिले ऐसे हैं, जहां दिन व रात दोनों ही गर्म रहने वाले हैं और यहां ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें कहां कैसा रहेगा मौसम- बारिश-तूफान का यलो अलर्ट- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश व तूफान का यलो अलर्ट जारी है। यहां 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। लू का यलो अलर्ट- तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, संगरूर और लुधियाना में लू का यलो अलर्ट जारी है। यहां दिन गर्म रहने वाला है। लू का आरेंज अलर्ट- फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा और मानसा में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने वाली हैं। जानें नौपता को, क्या होते हैं ये दिन साल के सबसे गर्म क्योंकि, सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं और ज्यादा समय तक रहती है। नौतपा के दौरान तकरीबन 14 घंटे का दिन होता है। मानसून की राह देखते किसान और ज्योतिषियों का मानना है कि नौतपा खूब तपा तो उस साल बारिश जमकर होती है। इसलिए इन नौ दिनों को बहुत खास माना जाता है। इस बार नौतपा में सूर्य के साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति भी खास रहेगी। जिनके कारण मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष की नजर में नौपता ज्योतिष के मुताबिक 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। “नौतपा” शब्द दो भागों से बना है – “नव” यानी नौ दिन, और “तपा” यानी तपना या जलना। जब सूर्य वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसे अत्यंत उष्ण और प्रभावशाली समय माना जाता है। इसी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इसका असर सभी तरफ दिखाई देगा। नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 को सुबह 3:15 बजे होगी, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौतपा का समापन 8 जून 2025 को होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौतपा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देना, पूजा करना और दान करना शुभ माना जाता है। जानें पंजाब में आज का मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 43 डिग्री के बीच बना रहेगा। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच बना रहेगा। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच बना रहेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर