सिरसा से सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने भाखड़ा नहर की सफाई करवाकर पर्याप्त जलापूर्ति करवाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि भाखड़ा नहर पंजाब व हरियाणा से गुजरती है, उसकी सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। जिस कारण भाखड़ा नहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस नहर से सिरसा संसदीय क्षेत्र में भी शाखाएं निकलती है, जिनमें पानी की कमी रहती है। टोहाना में निकल रही दो शाखाएं उन्होंने लिखा है कि संसदीय क्षेत्र सिरसा के भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं की सफाई एवं जल आपूर्ति की कमी बड़ी समस्या बन गई है। सिरसा में मुख्य भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं के माध्यम से सिरसा एवं फतेहाबाद जिले को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाता है। इन नहरों का प्रबंधन भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा किया जाता है। वर्तमान में, फतेहाबाद जिले के टोहाना में मुख्य भाखड़ा नहर से दो शाखाएं निकलती हैं। एक शाखा सिरसा एवं फतेहाबाद जिले, जबकि दूसरी शाखा हिसार जिले को जल प्रदान करती है। लेकिन हाल ही में सिरसा और फतेहाबाद को अपेक्षित मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इससे पेयजल व सिंचाई के लिए संकट हो गया है। आगामी ग्रीष्म ऋतु में यह समस्या और विकट हो सकती है। भाखड़ा में हो सफाई तो बढ़ेगा जल प्रवाह इसके अतिरिक्त भाखड़ा नहर व इसमें से निकलने वाली नहरों की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं हुई है, जिससे इनकी जल वहन क्षमता प्रभावित हुई है। यदि इनकी सफाई करवाई जाए, तो जल प्रवाह में सुधार होगा और सिरसा-फतेहाबाद जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल उपलब्ध हो सकेगा। सिरसा से सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने भाखड़ा नहर की सफाई करवाकर पर्याप्त जलापूर्ति करवाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि भाखड़ा नहर पंजाब व हरियाणा से गुजरती है, उसकी सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। जिस कारण भाखड़ा नहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस नहर से सिरसा संसदीय क्षेत्र में भी शाखाएं निकलती है, जिनमें पानी की कमी रहती है। टोहाना में निकल रही दो शाखाएं उन्होंने लिखा है कि संसदीय क्षेत्र सिरसा के भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं की सफाई एवं जल आपूर्ति की कमी बड़ी समस्या बन गई है। सिरसा में मुख्य भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं के माध्यम से सिरसा एवं फतेहाबाद जिले को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाता है। इन नहरों का प्रबंधन भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा किया जाता है। वर्तमान में, फतेहाबाद जिले के टोहाना में मुख्य भाखड़ा नहर से दो शाखाएं निकलती हैं। एक शाखा सिरसा एवं फतेहाबाद जिले, जबकि दूसरी शाखा हिसार जिले को जल प्रदान करती है। लेकिन हाल ही में सिरसा और फतेहाबाद को अपेक्षित मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इससे पेयजल व सिंचाई के लिए संकट हो गया है। आगामी ग्रीष्म ऋतु में यह समस्या और विकट हो सकती है। भाखड़ा में हो सफाई तो बढ़ेगा जल प्रवाह इसके अतिरिक्त भाखड़ा नहर व इसमें से निकलने वाली नहरों की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं हुई है, जिससे इनकी जल वहन क्षमता प्रभावित हुई है। यदि इनकी सफाई करवाई जाए, तो जल प्रवाह में सुधार होगा और सिरसा-फतेहाबाद जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल उपलब्ध हो सकेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
