सोनीपत की खरखौदा नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. निर्मल नागर ने बताया कि जांच प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए 07 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल की कवरिंग प्रत्याशी दीपाली का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल, आजाद प्रत्याशी मैक्सीन, रिम्पल, ममता मेहरा, ओमवीर सिंह, किरण व रिंकेश कुमार मैदान में हैं। सभी के भाग्य का फैसला 02 मार्च को होने वाले मतदान में होगा। मतदान सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक होगा। पार्षद पद के लिए भी प्रत्याशी तय नगर पालिका के 16 वार्डों के लिए नामांकन की जांच भी पूरी हो गई है। अब पार्षद पद के लिए मैदान में प्रत्याशी इस प्रकार हैं। 02 मार्च को होगा मतदान नगर पालिका खरखौदा चुनाव के लिए मतदान 02 मार्च को होगा। मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव करेंगे। चुनाव की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। सोनीपत की खरखौदा नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. निर्मल नागर ने बताया कि जांच प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए 07 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल की कवरिंग प्रत्याशी दीपाली का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल, आजाद प्रत्याशी मैक्सीन, रिम्पल, ममता मेहरा, ओमवीर सिंह, किरण व रिंकेश कुमार मैदान में हैं। सभी के भाग्य का फैसला 02 मार्च को होने वाले मतदान में होगा। मतदान सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक होगा। पार्षद पद के लिए भी प्रत्याशी तय नगर पालिका के 16 वार्डों के लिए नामांकन की जांच भी पूरी हो गई है। अब पार्षद पद के लिए मैदान में प्रत्याशी इस प्रकार हैं। 02 मार्च को होगा मतदान नगर पालिका खरखौदा चुनाव के लिए मतदान 02 मार्च को होगा। मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव करेंगे। चुनाव की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
