अंबाला के लक्ष्मी नगर में शटरिंग कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए लगातार विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। दरअसल, 11 अप्रैल की देर शाम सेक्टर 9 के लक्ष्मी नगर इलाके में शटरिंग कारोबारी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। घायल अवस्था में नवनीत को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां अगले दिन ऑपरेशन के बाद उसके पैर में फंसी गोली निकाली जा सकी थी। पुलिस अभी तक गोली चलाने वालों की पहचान नहीं कर पाई है। आखिर क्यों नहीं हो पा रही आरोपियों की पहचान इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक से गोली चलने पहुंचे थे। साथ ही साथ उन्होंने सफेद गमछे से अपने मुंह को भी ढक रखा था। जिस वजह से अभी तक उनकी पहचान करने में सफलता हाथ नहीं लग रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लक्ष्मी नगर से लेकर वाटिका तक के सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हुई। यह था पूरा मामला अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं।घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। दो घंटे तक नहीं मिली थी इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। अंबाला के लक्ष्मी नगर में शटरिंग कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए लगातार विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। दरअसल, 11 अप्रैल की देर शाम सेक्टर 9 के लक्ष्मी नगर इलाके में शटरिंग कारोबारी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। घायल अवस्था में नवनीत को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां अगले दिन ऑपरेशन के बाद उसके पैर में फंसी गोली निकाली जा सकी थी। पुलिस अभी तक गोली चलाने वालों की पहचान नहीं कर पाई है। आखिर क्यों नहीं हो पा रही आरोपियों की पहचान इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक से गोली चलने पहुंचे थे। साथ ही साथ उन्होंने सफेद गमछे से अपने मुंह को भी ढक रखा था। जिस वजह से अभी तक उनकी पहचान करने में सफलता हाथ नहीं लग रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लक्ष्मी नगर से लेकर वाटिका तक के सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हुई। यह था पूरा मामला अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं।घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। दो घंटे तक नहीं मिली थी इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
