सोनीपत टोल पर किसान नेता डल्लेवाल से दुर्व्यवहार:SKM नेताओं के साथ UP से लौट रहे थे; KGP पर जुटे किसान, एक लेन बंद

सोनीपत टोल पर किसान नेता डल्लेवाल से दुर्व्यवहार:SKM नेताओं के साथ UP से लौट रहे थे; KGP पर जुटे किसान, एक लेन बंद

सोनीपत में कुंडली गाजियाबाद पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर रात को जाखौली टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के प्रमुख नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। किसान नेताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने न केवल उनसे बदतमीजी की, बल्कि एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। इसके विरोध में किसान टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए हैं। एक लाइन बंद कर धरना शुरू कर दिया है। किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब वे KGP के रास्ते उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे, उस दौरान सोनीपत के जाखौली टोल पर टोल कर्मियों के साथ गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों ने न केवल किसान नेताओं से अभद्र व्यवहार किया बल्कि एक निर्दोष ट्रक ड्राइवर को भी पीट दिया। मौके पर पुलिस की डायल 112 टीम को भी बुलाया गया था। टोल कर्मियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग अभिमन्यु कुहाड़ ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन समय रहते ऐसे टोल कर्मचारियों पर लगाम नहीं लगाएगा तो आम जनता के साथ भी बड़ी घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। उन्होंने है कि टोल पर गुंडागर्दी की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश से मीटिंग से लौट रहें थे किसान नेता अभिमन्यु ने बताया कि वे और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत अन्य नेता मुरादाबाद, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे स्थानों पर किसानों से मीटिंग करके लौट रहे थे। सभी बैठकें किसानों के हित और उनकी मांगों को लेकर की गई थीं। टोल पर मिली धमकी कुहाड़ ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने टोल पर बैठकर विरोध दर्ज कराया तो उन्हें वाहन चढ़ा देने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जाखौली टोल पर हाल ही में नई कंपनी आई है और उसके कर्मियों का व्यवहार बेहद ख़राब है। जब कोई बात होती है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। टोल पर जुटने लगे किसान किसान नेताओं के आह्वान पर किसान टोल प्लाजा पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। केएमपी स्थित जाखौली टोल की 10वीं लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। किसानों को टोल प्लाजा पर दोपहर 1 बजे तक पहुंचने का आह्वान किया गया है। किसान नेताओं नेसाफ किया है कि टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। सोनीपत में कुंडली गाजियाबाद पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर रात को जाखौली टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के प्रमुख नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। किसान नेताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने न केवल उनसे बदतमीजी की, बल्कि एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। इसके विरोध में किसान टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए हैं। एक लाइन बंद कर धरना शुरू कर दिया है। किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब वे KGP के रास्ते उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे, उस दौरान सोनीपत के जाखौली टोल पर टोल कर्मियों के साथ गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों ने न केवल किसान नेताओं से अभद्र व्यवहार किया बल्कि एक निर्दोष ट्रक ड्राइवर को भी पीट दिया। मौके पर पुलिस की डायल 112 टीम को भी बुलाया गया था। टोल कर्मियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग अभिमन्यु कुहाड़ ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन समय रहते ऐसे टोल कर्मचारियों पर लगाम नहीं लगाएगा तो आम जनता के साथ भी बड़ी घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। उन्होंने है कि टोल पर गुंडागर्दी की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश से मीटिंग से लौट रहें थे किसान नेता अभिमन्यु ने बताया कि वे और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत अन्य नेता मुरादाबाद, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे स्थानों पर किसानों से मीटिंग करके लौट रहे थे। सभी बैठकें किसानों के हित और उनकी मांगों को लेकर की गई थीं। टोल पर मिली धमकी कुहाड़ ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने टोल पर बैठकर विरोध दर्ज कराया तो उन्हें वाहन चढ़ा देने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जाखौली टोल पर हाल ही में नई कंपनी आई है और उसके कर्मियों का व्यवहार बेहद ख़राब है। जब कोई बात होती है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। टोल पर जुटने लगे किसान किसान नेताओं के आह्वान पर किसान टोल प्लाजा पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। केएमपी स्थित जाखौली टोल की 10वीं लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। किसानों को टोल प्लाजा पर दोपहर 1 बजे तक पहुंचने का आह्वान किया गया है। किसान नेताओं नेसाफ किया है कि टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर