सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया है और बजट में भी बढ़ोतरी करने की योजना है। साथ ही उन्होंने जल्द ही 500 नए डॉक्टरों की नियुक्ति करने की बात कही। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 770 डॉक्टरों की भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की गई थीं, लेकिन आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। अब जल्द ही 500 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत में नया अस्पताल बनाया जाना है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कैथ लैब, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं देने पर जोर दिया। दिव्यांगों के लिए व्यवस्था होगी सुचारु निरीक्षण के दौरान मोहनलाल बड़ौली ने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया, बुधवार के दिन दिव्यांग सर्टिफिकेट बनते हैं, इस बार 64 लोग पहुंचे थे, जिनमें से 24 के सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं। दिव्यांगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए 9 से 5 बजे तक काम करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा संगठन को किया गया मजबूत प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया, प्रदेश में प्रशासनिक दृष्टि से 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ बड़े जिलों को विभाजित कर नए संगठनात्मक जिले बनाए गए हैं। गुरुग्राम को महानगर के रूप में विकसित करने के लिए वहां चार विधानसभा क्षेत्रों को डबल करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से कुल 27 जिले बनाए गए हैं और प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जिला बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। के बाद प्रदेश के 22 जिलों की संख्या बढ़ाकर कुछ अन्य जिले भी बढ़ाने की संभावना है। भाजपा के संगठन पर दी जानकारी भाजपा के सदस्यता अभियान पर बोलते हुए मोहनलाल बड़ौलीने कहा, पिछली बार 33 लाख नए सदस्य बनाए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या 44 लाख के करीब पहुंच गई है। अभी तक 50,000 सक्रिय सदस्य बनाए जा चुके हैं। पूरे देश में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं, और आगामी चुनावों में यह संख्या 14 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है भाजपा संगठन भाजपा की आंतरिक संरचना को लेकर उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन को मजबूत किया जाता है। हर तीन साल में संगठन के चुनाव कराए जाते हैं और हर छह साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इस बार भी छह साल के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया है। आगामी तीन वर्षों के लिए नई नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 25% सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा क्षेत्रवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर साधारण व्यक्ति को भी संगठन में स्थान देती है। इस दौरान ने काफी लोग का परेशान नजर आए। नागरिक अस्पताल की सुविधाएं बेहतर न होने के चलते लोगों ने अपना दर्द भी जाहिर किया। लोगों ने कहा है कि दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं, हालात ये है कि यहां पर ज्यादातर दवाई उपलब्ध नहीं होती है। सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया है और बजट में भी बढ़ोतरी करने की योजना है। साथ ही उन्होंने जल्द ही 500 नए डॉक्टरों की नियुक्ति करने की बात कही। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 770 डॉक्टरों की भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की गई थीं, लेकिन आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। अब जल्द ही 500 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत में नया अस्पताल बनाया जाना है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कैथ लैब, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं देने पर जोर दिया। दिव्यांगों के लिए व्यवस्था होगी सुचारु निरीक्षण के दौरान मोहनलाल बड़ौली ने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया, बुधवार के दिन दिव्यांग सर्टिफिकेट बनते हैं, इस बार 64 लोग पहुंचे थे, जिनमें से 24 के सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं। दिव्यांगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए 9 से 5 बजे तक काम करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा संगठन को किया गया मजबूत प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया, प्रदेश में प्रशासनिक दृष्टि से 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ बड़े जिलों को विभाजित कर नए संगठनात्मक जिले बनाए गए हैं। गुरुग्राम को महानगर के रूप में विकसित करने के लिए वहां चार विधानसभा क्षेत्रों को डबल करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से कुल 27 जिले बनाए गए हैं और प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जिला बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। के बाद प्रदेश के 22 जिलों की संख्या बढ़ाकर कुछ अन्य जिले भी बढ़ाने की संभावना है। भाजपा के संगठन पर दी जानकारी भाजपा के सदस्यता अभियान पर बोलते हुए मोहनलाल बड़ौलीने कहा, पिछली बार 33 लाख नए सदस्य बनाए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या 44 लाख के करीब पहुंच गई है। अभी तक 50,000 सक्रिय सदस्य बनाए जा चुके हैं। पूरे देश में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं, और आगामी चुनावों में यह संख्या 14 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है भाजपा संगठन भाजपा की आंतरिक संरचना को लेकर उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन को मजबूत किया जाता है। हर तीन साल में संगठन के चुनाव कराए जाते हैं और हर छह साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इस बार भी छह साल के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया है। आगामी तीन वर्षों के लिए नई नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 25% सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा क्षेत्रवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर साधारण व्यक्ति को भी संगठन में स्थान देती है। इस दौरान ने काफी लोग का परेशान नजर आए। नागरिक अस्पताल की सुविधाएं बेहतर न होने के चलते लोगों ने अपना दर्द भी जाहिर किया। लोगों ने कहा है कि दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं, हालात ये है कि यहां पर ज्यादातर दवाई उपलब्ध नहीं होती है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
