सोनीपत के गन्नौर में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सरपंचों ने उनके सामने अपनी मांग रखी। मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में 11 साल से कैंसर की तरह पनप रहे अरविंद केजरीवाल को जनता ने साफ कर दिया है। साथ ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के निकाय चुनावों में कांग्रेस की हालत खराब थी और हरियाणा में भी पार्टी शून्य पर सिमट गई। गन्नौर के गांधी नगर में विजय ठेकेदार शेखपुरा स्थित आवास पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विजय ठेकेदार और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने गांवों के विकास को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपे। पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद, हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, जिससे पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में भी देखने को मिला। जहां भाजपा ने सफलता हासिल की। कांग्रेस पर हमला ,जल्द होगा कांग्रेस मुक्त भारत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई थी और हरियाणा के निकाय चुनावों में भी उसका हाल वैसा ही रहा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हार के बाद वह अब तक सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। हरियाणा में कांग्रेस इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब तक वह अपना विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ट्रिपल इंजन सरकार से तेज हुआ विकास कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह मजबूत है और किसी कांग्रेस नेता के सहारे की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद जिला परिषद, ब्लॉक समिति और सरपंचों के कार्यों को अलग-अलग बांटा गया था, लेकिन अब इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब कोई भी जिला परिषद सदस्य किसी भी गांव में विकास कार्य कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में 6225 पंचायतें हैं और सभी संतुष्ट हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व कबड्डी खेल को लेकर मंत्री पंवार ने कहा कि हरियाणा के बेटे-बेटियां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और जहां भी जाते हैं, प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने हाल ही में हुई प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना की। विकास कार्यों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन इस अवसर पर, शेखपुरा सरपंच कर्मबीर और अहीर माजरा से नरेंद्र यादव ने गांवों के विकास को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोक चंद शर्मा ने राजलु, बड़ी गढ़ी और छोटी गढ़ी की पंचायतों को अलग-अलग करने का ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन प्रधान गौरव त्यागी को उनके अध्यक्ष बनने पर मंत्री पंवार ने बधाई दी। इस कार्यक्रम में विजय ठेकेदार, आजाद नेहरा, परविंद्र दहिया ठेकेदार, वीरेंद्र कैलाना, नपा पूर्व प्रधान ईश्वर कश्यप, सतीश जैन, एक्सईएन अश्विनी कौशिक, एसडीओ प्रवीण कुमार, सतपाल राठी, कर्मबीर शेखपुरा, बिंदा यादव, साहिल रापरिया, संदीप ठेकेदार, बिजेंद्र गुलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सोनीपत के गन्नौर में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सरपंचों ने उनके सामने अपनी मांग रखी। मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में 11 साल से कैंसर की तरह पनप रहे अरविंद केजरीवाल को जनता ने साफ कर दिया है। साथ ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के निकाय चुनावों में कांग्रेस की हालत खराब थी और हरियाणा में भी पार्टी शून्य पर सिमट गई। गन्नौर के गांधी नगर में विजय ठेकेदार शेखपुरा स्थित आवास पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विजय ठेकेदार और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने गांवों के विकास को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपे। पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद, हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, जिससे पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में भी देखने को मिला। जहां भाजपा ने सफलता हासिल की। कांग्रेस पर हमला ,जल्द होगा कांग्रेस मुक्त भारत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई थी और हरियाणा के निकाय चुनावों में भी उसका हाल वैसा ही रहा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हार के बाद वह अब तक सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। हरियाणा में कांग्रेस इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब तक वह अपना विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ट्रिपल इंजन सरकार से तेज हुआ विकास कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह मजबूत है और किसी कांग्रेस नेता के सहारे की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद जिला परिषद, ब्लॉक समिति और सरपंचों के कार्यों को अलग-अलग बांटा गया था, लेकिन अब इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब कोई भी जिला परिषद सदस्य किसी भी गांव में विकास कार्य कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में 6225 पंचायतें हैं और सभी संतुष्ट हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व कबड्डी खेल को लेकर मंत्री पंवार ने कहा कि हरियाणा के बेटे-बेटियां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और जहां भी जाते हैं, प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने हाल ही में हुई प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना की। विकास कार्यों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन इस अवसर पर, शेखपुरा सरपंच कर्मबीर और अहीर माजरा से नरेंद्र यादव ने गांवों के विकास को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोक चंद शर्मा ने राजलु, बड़ी गढ़ी और छोटी गढ़ी की पंचायतों को अलग-अलग करने का ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन प्रधान गौरव त्यागी को उनके अध्यक्ष बनने पर मंत्री पंवार ने बधाई दी। इस कार्यक्रम में विजय ठेकेदार, आजाद नेहरा, परविंद्र दहिया ठेकेदार, वीरेंद्र कैलाना, नपा पूर्व प्रधान ईश्वर कश्यप, सतीश जैन, एक्सईएन अश्विनी कौशिक, एसडीओ प्रवीण कुमार, सतपाल राठी, कर्मबीर शेखपुरा, बिंदा यादव, साहिल रापरिया, संदीप ठेकेदार, बिजेंद्र गुलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
