सोनीपत में कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा:प्रशिक्षण केंद्र में फर्जी उपस्थिति; PMKVY योजना में गड़बड़ी, FIR दर्ज

हरियाणा के सोनीपत के खरखाैदा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने अपने एक ट्रेनिंग पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। NSDC ने अपनी शिकायत में ओम शिक्षा एवं कल्याण समिति और उससे जुड़े ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल नामक प्रशिक्षण केंद्र पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने और सरकारी फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
NSDC ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 नवंबर 2024 को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकृत निरीक्षकों ने ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 66 उम्मीदवारों की उपस्थिति आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) पोर्टल पर फर्जी तरीके से दर्ज की गई थी। NSDC का आरोप है कि यह जालसाजी का स्पष्ट प्रमाण है, क्योंकि उपस्थिति को गलत तरीके से दर्ज किया गया था। NSDC का कहना है कि उन्होंने कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण भागीदारों को धन और भुगतान किए, लेकिन प्रशिक्षण भागीदार ने धोखाधड़ी और फंड के दुरुपयोग में शामिल होकर गड़बड़ किया है। उन्हें संदेह है कि इस तरह की धोखाधड़ी काफी समय से चल रही होगी।
क्या हैं आरोप NSDC ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336 (जालसाजी), धारा 314 (संपत्ति का आपराधिक दुरुपयोग), धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज कर मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है।
पुलिस कार्रवाई
खरखौदा पुलिस स्टेशन ने NSDC की शिकायत के आधार पर 13 फरवरी 2025 को FIR दर्ज कर ली है। FIR नंबर 88 के तहत धारा 336(3) और 318(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। FIR की प्रतियां उच्च अधिकारियों को भेज दी गई हैं। इस मामले की सूचना SHO को भी दे दी गई है।
NSDC की भूमिका
NSDC एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी है, जिसका उद्देश्य अर्द्ध-कुशल और अकुशल श्रम बल को कुशल श्रम में बदलना है। यह राष्ट्रीय कौशल विकास कोष (NSDF) द्वारा प्रशासित फंड का उपयोग विभिन्न कौशल विकास परियोजनाओं के लिए करता है। NSDC PMKVY जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हरियाणा के सोनीपत के खरखाैदा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने अपने एक ट्रेनिंग पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। NSDC ने अपनी शिकायत में ओम शिक्षा एवं कल्याण समिति और उससे जुड़े ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल नामक प्रशिक्षण केंद्र पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने और सरकारी फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
NSDC ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 नवंबर 2024 को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकृत निरीक्षकों ने ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 66 उम्मीदवारों की उपस्थिति आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) पोर्टल पर फर्जी तरीके से दर्ज की गई थी। NSDC का आरोप है कि यह जालसाजी का स्पष्ट प्रमाण है, क्योंकि उपस्थिति को गलत तरीके से दर्ज किया गया था। NSDC का कहना है कि उन्होंने कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण भागीदारों को धन और भुगतान किए, लेकिन प्रशिक्षण भागीदार ने धोखाधड़ी और फंड के दुरुपयोग में शामिल होकर गड़बड़ किया है। उन्हें संदेह है कि इस तरह की धोखाधड़ी काफी समय से चल रही होगी।
क्या हैं आरोप NSDC ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336 (जालसाजी), धारा 314 (संपत्ति का आपराधिक दुरुपयोग), धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज कर मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है।
पुलिस कार्रवाई
खरखौदा पुलिस स्टेशन ने NSDC की शिकायत के आधार पर 13 फरवरी 2025 को FIR दर्ज कर ली है। FIR नंबर 88 के तहत धारा 336(3) और 318(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। FIR की प्रतियां उच्च अधिकारियों को भेज दी गई हैं। इस मामले की सूचना SHO को भी दे दी गई है।
NSDC की भूमिका
NSDC एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी है, जिसका उद्देश्य अर्द्ध-कुशल और अकुशल श्रम बल को कुशल श्रम में बदलना है। यह राष्ट्रीय कौशल विकास कोष (NSDF) द्वारा प्रशासित फंड का उपयोग विभिन्न कौशल विकास परियोजनाओं के लिए करता है। NSDC PMKVY जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर