सोनीपत के गोहाना में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम नमूने एकत्रित किए और स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शव कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या की ये वारदात बरोदा थाना क्षेत्र के गांव भैंसवान खुर्द की है। यहां आपसी कहासुनी के बाद साहिल ने अपनी पत्नी निशा (22 वर्ष) पर चाकू हमला किया और उसकी गर्दन काट दी। निशा 2 महीने पहले ही मां बनी थी। उसका 2 महीने का बच्चा मां के साये से वंचित हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आपसी घरेलू झगड़े के कारण यह घटना घटी। झगड़े के दौरान साहिल ने गुस्से में आकर चाकू से निशा की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बताया मैंने हत्या कर दी, बच्चा रो रहा
निशा की सास ने बताया उसका बेटा साहिल और उसकी पत्नी परिवार से अलग रहते थे। रात 12 बजे के आसपास की घटना है। साहिल ने अपनी मां के पास आकर रात को बताया कि उसका 2 महीने का बेटा कालू रो रहा है। मां ने उससे कहा कि बच्चा उसकी मां निशा को दे दीजिए। साहिल ने इस पर कहा कि वह नहीं है, मैंने उसे (पत्नी) मार दिया है। 2 महीने बच्चों को हेल्थ विभाग की तरफ से टीकाकरण हुआ था। इसके चलते बच्चा रात को रो रहा था। मौके पर पहुंची निशा की सास ने देखा तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था। 14 महीने पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, 1 साल 2 महीने पहले निशा की शादी साहिल के साथ हुई थी। 2 महीने का उसका एक बेटा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा साहिल दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। साहिल की मां ने बताया कि पहले किसी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जाएगा। सोनीपत के गोहाना में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम नमूने एकत्रित किए और स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शव कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या की ये वारदात बरोदा थाना क्षेत्र के गांव भैंसवान खुर्द की है। यहां आपसी कहासुनी के बाद साहिल ने अपनी पत्नी निशा (22 वर्ष) पर चाकू हमला किया और उसकी गर्दन काट दी। निशा 2 महीने पहले ही मां बनी थी। उसका 2 महीने का बच्चा मां के साये से वंचित हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आपसी घरेलू झगड़े के कारण यह घटना घटी। झगड़े के दौरान साहिल ने गुस्से में आकर चाकू से निशा की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बताया मैंने हत्या कर दी, बच्चा रो रहा
निशा की सास ने बताया उसका बेटा साहिल और उसकी पत्नी परिवार से अलग रहते थे। रात 12 बजे के आसपास की घटना है। साहिल ने अपनी मां के पास आकर रात को बताया कि उसका 2 महीने का बेटा कालू रो रहा है। मां ने उससे कहा कि बच्चा उसकी मां निशा को दे दीजिए। साहिल ने इस पर कहा कि वह नहीं है, मैंने उसे (पत्नी) मार दिया है। 2 महीने बच्चों को हेल्थ विभाग की तरफ से टीकाकरण हुआ था। इसके चलते बच्चा रात को रो रहा था। मौके पर पहुंची निशा की सास ने देखा तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था। 14 महीने पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, 1 साल 2 महीने पहले निशा की शादी साहिल के साथ हुई थी। 2 महीने का उसका एक बेटा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा साहिल दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। साहिल की मां ने बताया कि पहले किसी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
