हरियाणा के सोनीपत में शादी में रुपए फेंकने को लेकर हुए विवाद में कई युवकों को घोड़ी वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा और इनकी स्कॉर्पियो कार भी तोड़ दी। एक युवक को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया है। पुलिस ने थाना मुरथल में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोहाना क्षेत्र के गांव बरोदा मोर के रहने वाले रोहित ने बताया कि उसके चाचा रमेश के लड़के विजय की शादी थी। वह अपने साथी सोनू, आकाश, साहिल, मनीष, सन्नी, विशाल के साथ विजय की बारात में गांव गढी टिकौला सोनीपत आए थे। बाराती खानाना खाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान DJ पर नाच रहे थे। उसी समय घोडी वाला अपनी घोडी लेकर आगे आ रहा था। पैसे फेंकने बाबत घोडी वाले के साथ उसकी व उसके दोस्तों में कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। उसने बताया कि उसी समय बीच बचाव करके व समझाने बुझाने से उनका विवाद खत्म हो गया था। बात वहीं पर निपट गई थी। रात को वे अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठकर वापस अपने गांव बरोदा आ रहे थे। उसी समय घोडी वाला श्याम व इसके बेटे पवन निवासी टिकौला अपने 20/25 साथियों के साथ आए। उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच उनकी गाड़ी के शीशे व खिड़कियों को बुरी तरह से तोड़ दिया। उसने बताया कि हमलावर उनको बुरी तरह से घायल करके और जान से मानने की धमकी देकर मौका से भाग गये।इन सभी के हाथ मे लाठी डंडे व लोहे की रॉड थे। उनको इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। उन सभी का इलाज कराया गया। इस दोरान उनके साथी आकाश को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने रेाहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। थाना मुरथल के IO अनिल कुमार के अनुसार, पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की एमएलआर रिपोर्ट ली। उसमें चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 190,191,115,351(2),126,324(4) BNS में केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हरियाणा के सोनीपत में शादी में रुपए फेंकने को लेकर हुए विवाद में कई युवकों को घोड़ी वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा और इनकी स्कॉर्पियो कार भी तोड़ दी। एक युवक को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया है। पुलिस ने थाना मुरथल में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोहाना क्षेत्र के गांव बरोदा मोर के रहने वाले रोहित ने बताया कि उसके चाचा रमेश के लड़के विजय की शादी थी। वह अपने साथी सोनू, आकाश, साहिल, मनीष, सन्नी, विशाल के साथ विजय की बारात में गांव गढी टिकौला सोनीपत आए थे। बाराती खानाना खाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान DJ पर नाच रहे थे। उसी समय घोडी वाला अपनी घोडी लेकर आगे आ रहा था। पैसे फेंकने बाबत घोडी वाले के साथ उसकी व उसके दोस्तों में कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। उसने बताया कि उसी समय बीच बचाव करके व समझाने बुझाने से उनका विवाद खत्म हो गया था। बात वहीं पर निपट गई थी। रात को वे अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठकर वापस अपने गांव बरोदा आ रहे थे। उसी समय घोडी वाला श्याम व इसके बेटे पवन निवासी टिकौला अपने 20/25 साथियों के साथ आए। उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच उनकी गाड़ी के शीशे व खिड़कियों को बुरी तरह से तोड़ दिया। उसने बताया कि हमलावर उनको बुरी तरह से घायल करके और जान से मानने की धमकी देकर मौका से भाग गये।इन सभी के हाथ मे लाठी डंडे व लोहे की रॉड थे। उनको इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। उन सभी का इलाज कराया गया। इस दोरान उनके साथी आकाश को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने रेाहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। थाना मुरथल के IO अनिल कुमार के अनुसार, पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की एमएलआर रिपोर्ट ली। उसमें चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 190,191,115,351(2),126,324(4) BNS में केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
