सोनीपत में बृजेंद्र सिंह बोले-पहलगाम हमले पर सरकार को समर्थन:पंजाब-हरियाणा विवाद दो देशों जैसा, संगठन मजबूत करेंगे, EVM में गड़बड़ी संभव

सोनीपत के गोहाना में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह न्यायपथ यात्रा के तहत कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके बाद एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मुद्दों पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने गुजरात में हुए कांग्रेस अधिवेशन, पहलगांव में आतंकी हमले और पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकने जैसे विषयों पर पार्टी का पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने संगठन, कांग्रेस की रणनीति और EVM को लेकर भी खुलकर बातें रखी। कांग्रेस के अधिवेशन और जातिगत जनगणना पर बात इस प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा, सभी देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसमें जनता तक कांग्रेस की नीतियों पहुंचना और जातिगत जनगणना को लेकर भी बात रखनी है। इस बार जातिगत गणना होगी जो कांग्रेस ने मुद्दा उठाया हुआ था। पहलगांव आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, दूसरा मुद्दा पहलगांव की घटना को आतंकियों द्वारा बड़ी निर्मम 28 लोगों की हत्या की। इसकी कांग्रेस निंदा करती है और कार्यवाही को लेकर सरकार के बिना किसी सवाल के समर्थन किया है। सवाल बहुत सारे हैं मगर अभी उन्हें एक तरफ कर सरकार को समर्थन है। ऐसी घटना को रोकी नहीं जा सकती मगर उसको रोकने के बड़े कदम उठाने चाहिए। ऐसी घटना करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है, वह दुबारा कोई ऐसी घटना न कर पाए, उसको सबक सिखाना चाहिए। पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर बयान
तीसरे मुद्दे पर उन्होंने कहा, पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकना है, ऐसा लग रहा कोई दो देशों के बीच विवाद चल रहा है। पंजाब के सीएम द्वारा अपने प्रदेश में नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस का स्टैंड दोनों राज्यों में अलग-अलग है के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि दो राज्यों के जब मुद्दे हो जाते हैं, राज्य के हिसाब से पार्टी के विषय अलग हो जाते हैं। कांग्रेस संगठन की स्थिति पर बृजेंद्र सिंह का कहना
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का अब तक संगठन नहीं बना है के सवाल का जवाब देते हुए बृजेंद्र सिंह बोले, यह ठीक है, मगर अभी कांग्रेस का जो गुजरात में अधिवेशन हुआ उसमें यह बात रखी गई कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। अभी जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन नहीं बना है, जिसका खामियाजा हम चुनाव में देख चुके हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक मुहिम से बनी पार्टी है। उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में एक मंच और पोस्टरों के एक साथ कांग्रेस के नेता नहीं दिखाई देते हैं। इस पर भी कहा कि कांग्रेस का संगठन नहीं होने से सभी नेताओं के पोस्टर में नहीं हो सकते हैं। कांग्रेस में सभी नेता अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। 2014 में सभी नेता एक साथ थे जब मैंने कांग्रेस जॉइन की थी। EVM में गड़बड़ी को लेकर बयान
EVM को लेकर उन्होंने कहा, EVM में गड़बड़ी को लेकर कहा कि हमारा यह एजेंडा बहुत लंबा है। यह EVM में गड़बड़ी हो सकती है, यहां तक अमेरिका के एलन मस्क ने भी कहा है ऐसी कोई मशीन नहीं जिसे हैक नहीं किया जा सकता है। वहीं अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक वोट की तरफ जाने पर भी उन्होंने साफ मना कर दिया है। उनका कहना है EVM को हैक किया जा सकता है। सोनीपत के गोहाना में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह न्यायपथ यात्रा के तहत कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके बाद एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मुद्दों पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने गुजरात में हुए कांग्रेस अधिवेशन, पहलगांव में आतंकी हमले और पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकने जैसे विषयों पर पार्टी का पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने संगठन, कांग्रेस की रणनीति और EVM को लेकर भी खुलकर बातें रखी। कांग्रेस के अधिवेशन और जातिगत जनगणना पर बात इस प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा, सभी देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसमें जनता तक कांग्रेस की नीतियों पहुंचना और जातिगत जनगणना को लेकर भी बात रखनी है। इस बार जातिगत गणना होगी जो कांग्रेस ने मुद्दा उठाया हुआ था। पहलगांव आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, दूसरा मुद्दा पहलगांव की घटना को आतंकियों द्वारा बड़ी निर्मम 28 लोगों की हत्या की। इसकी कांग्रेस निंदा करती है और कार्यवाही को लेकर सरकार के बिना किसी सवाल के समर्थन किया है। सवाल बहुत सारे हैं मगर अभी उन्हें एक तरफ कर सरकार को समर्थन है। ऐसी घटना को रोकी नहीं जा सकती मगर उसको रोकने के बड़े कदम उठाने चाहिए। ऐसी घटना करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है, वह दुबारा कोई ऐसी घटना न कर पाए, उसको सबक सिखाना चाहिए। पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर बयान
तीसरे मुद्दे पर उन्होंने कहा, पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकना है, ऐसा लग रहा कोई दो देशों के बीच विवाद चल रहा है। पंजाब के सीएम द्वारा अपने प्रदेश में नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस का स्टैंड दोनों राज्यों में अलग-अलग है के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि दो राज्यों के जब मुद्दे हो जाते हैं, राज्य के हिसाब से पार्टी के विषय अलग हो जाते हैं। कांग्रेस संगठन की स्थिति पर बृजेंद्र सिंह का कहना
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का अब तक संगठन नहीं बना है के सवाल का जवाब देते हुए बृजेंद्र सिंह बोले, यह ठीक है, मगर अभी कांग्रेस का जो गुजरात में अधिवेशन हुआ उसमें यह बात रखी गई कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। अभी जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन नहीं बना है, जिसका खामियाजा हम चुनाव में देख चुके हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक मुहिम से बनी पार्टी है। उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में एक मंच और पोस्टरों के एक साथ कांग्रेस के नेता नहीं दिखाई देते हैं। इस पर भी कहा कि कांग्रेस का संगठन नहीं होने से सभी नेताओं के पोस्टर में नहीं हो सकते हैं। कांग्रेस में सभी नेता अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। 2014 में सभी नेता एक साथ थे जब मैंने कांग्रेस जॉइन की थी। EVM में गड़बड़ी को लेकर बयान
EVM को लेकर उन्होंने कहा, EVM में गड़बड़ी को लेकर कहा कि हमारा यह एजेंडा बहुत लंबा है। यह EVM में गड़बड़ी हो सकती है, यहां तक अमेरिका के एलन मस्क ने भी कहा है ऐसी कोई मशीन नहीं जिसे हैक नहीं किया जा सकता है। वहीं अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक वोट की तरफ जाने पर भी उन्होंने साफ मना कर दिया है। उनका कहना है EVM को हैक किया जा सकता है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर