हरियाणा के सोनीपत में सारंग रोड स्थित भीम नगर वार्ड नंबर 11 के निवासियों को वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो दिन पहले स्थानीय विधायक निखिल मदन और मंत्री रणबीर गंगवा ने मौके पर पहुंचकर नए कनेक्शन जुड़वाए थे, जिससे कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन आज सुबह नगर निगम के अधिकारी ठेकेदार के साथ पहुंचे और कनेक्शन काटने का प्रयास किया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले 10-11 साल से उनकी कॉलोनी में पीने के पानी की सही आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसके लिए उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भीम नगर में चौपाल के पास लगे ट्यूबवेल का पानी खारा होने के कारण लोग इसे पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाते। इससे मजबूरन 500 से ज्यादा घरों के लोग पीने का पानी खरीदने पर मजबूर थे। पिछले दिनों विधायक और मंत्री के हस्तक्षेप से सारंग रोड की मुख्य लाइन से कॉलोनी में पानी का कनेक्शन दिया गया था। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने आज फिर से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे गुस्साए नागरिकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पानी सभी का अधिकार, भेदभाव बर्दाश्त नहीं स्थानीय महिलाओं ने प्रशासन से पानी की सप्लाई को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पानी की आपूर्ति रोकी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पार्षद इंदु वलेचा के पति संजीव वलेचा ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि,हम कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब जाकर राहत मिली थी, लेकिन फिर से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अगर प्रशासन ने तुरंत समाधान नहीं किया तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। पानी सबका अधिकार है, इसे कोई रोक नहीं सकता। स्थानीय निवासी सतबीर निर्माण ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कुछ प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के घरों के कनेक्शन काट रहे हैं। जब विरोध हुआ तो ठेकेदार राजकुमार ने कहा कि निर्धारित समय तय करके कुछ समय के लिए अन्य कॉलोनी में पानी भेजा जाएगा और कुछ देर के लिए नगर में पानी की सप्लाई चालू रखी जाएगी। नगर निगम पर पक्षपात करने का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर गरीबों के घरों के कनेक्शन काटने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने प्रशासन से पानी की आपूर्ति में भेदभाव न करने की मांग की और जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की अपील की। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या स्थानीय लोगों को स्थायी रूप से पीने के पानी की सुविधा मिल पाएगी या नहीं। हरियाणा के सोनीपत में सारंग रोड स्थित भीम नगर वार्ड नंबर 11 के निवासियों को वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो दिन पहले स्थानीय विधायक निखिल मदन और मंत्री रणबीर गंगवा ने मौके पर पहुंचकर नए कनेक्शन जुड़वाए थे, जिससे कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन आज सुबह नगर निगम के अधिकारी ठेकेदार के साथ पहुंचे और कनेक्शन काटने का प्रयास किया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले 10-11 साल से उनकी कॉलोनी में पीने के पानी की सही आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसके लिए उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भीम नगर में चौपाल के पास लगे ट्यूबवेल का पानी खारा होने के कारण लोग इसे पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाते। इससे मजबूरन 500 से ज्यादा घरों के लोग पीने का पानी खरीदने पर मजबूर थे। पिछले दिनों विधायक और मंत्री के हस्तक्षेप से सारंग रोड की मुख्य लाइन से कॉलोनी में पानी का कनेक्शन दिया गया था। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने आज फिर से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे गुस्साए नागरिकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पानी सभी का अधिकार, भेदभाव बर्दाश्त नहीं स्थानीय महिलाओं ने प्रशासन से पानी की सप्लाई को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पानी की आपूर्ति रोकी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पार्षद इंदु वलेचा के पति संजीव वलेचा ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि,हम कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब जाकर राहत मिली थी, लेकिन फिर से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अगर प्रशासन ने तुरंत समाधान नहीं किया तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। पानी सबका अधिकार है, इसे कोई रोक नहीं सकता। स्थानीय निवासी सतबीर निर्माण ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कुछ प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के घरों के कनेक्शन काट रहे हैं। जब विरोध हुआ तो ठेकेदार राजकुमार ने कहा कि निर्धारित समय तय करके कुछ समय के लिए अन्य कॉलोनी में पानी भेजा जाएगा और कुछ देर के लिए नगर में पानी की सप्लाई चालू रखी जाएगी। नगर निगम पर पक्षपात करने का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर गरीबों के घरों के कनेक्शन काटने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने प्रशासन से पानी की आपूर्ति में भेदभाव न करने की मांग की और जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की अपील की। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या स्थानीय लोगों को स्थायी रूप से पीने के पानी की सुविधा मिल पाएगी या नहीं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
