सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:परिजन बोले- दहेज के लिए की गई हत्या, पति करता था रुपयों की डिमांड

सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:परिजन बोले- दहेज के लिए की गई हत्या, पति करता था रुपयों की डिमांड

सोनीपत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का शव उसके घर से ही मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका प्रियंका के भाई प्रीतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पसीना कलां, पानीपत के रहने वाले हैं और उसके पिता खेती-बाडी करके गुजारा करते हैं। उसकी बहन प्रियंका की शादी 8 अप्रैल 2022 को गोरड़ निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों सेक्टर 15 में किराये के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि सचिन शादी के बाद से ही प्रियंका के साथ मारपीट करता था और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सचिन शहर में एक प्लॉट खरीदना चाहता था। बार-बार प्रियंका पर मायके से 7 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। इससे पहले भी उसने मोटरसाइकिल की मांग की थी। परिजनों ने उसे घर के हालात ठीक ना होने के चलते मना कर दिया था। पत्नी पर बनाया मायके से पैसे लाने का दबाव परिजनों का आरोप है कि प्रियंका की छोटी बहन की शादी 2 मार्च 2025 को की थी। इस दौरान जब दान-दहेज दिया गया तो सचिन को इस पर आपत्ति हुई। इसके बाद उसने प्रियंका पर दोबारा मायके से पैसा लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सचिन ने गला घोंटकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके शरीर पर डंडों से मारपीट के निशान भी मिले हैं। मासूम बेटी से छिनी मां की ममता प्रियंका की शादी के बाद 4 जून 2023 को उसकी एक बेटी नाविका हुई थी। अब वह डेढ़ साल की है और अपनी मां के बिना रो रही है। परिजनों ने बताया कि मासूम को नहीं पता कि अब वह कभी अपनी मां से नहीं मिल पाएगी। पुलिस जांच और मौके से बरामद सबूत मामले की गंभीरता को देखते हुए सैक्टर 27 थाना पुलिस ने मृतका प्रियंका के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में मृतका के गले पर रस्सी या वायर से दबाने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोटों के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस हत्या में केवल पति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने पति और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सोनीपत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का शव उसके घर से ही मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका प्रियंका के भाई प्रीतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पसीना कलां, पानीपत के रहने वाले हैं और उसके पिता खेती-बाडी करके गुजारा करते हैं। उसकी बहन प्रियंका की शादी 8 अप्रैल 2022 को गोरड़ निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों सेक्टर 15 में किराये के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि सचिन शादी के बाद से ही प्रियंका के साथ मारपीट करता था और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सचिन शहर में एक प्लॉट खरीदना चाहता था। बार-बार प्रियंका पर मायके से 7 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। इससे पहले भी उसने मोटरसाइकिल की मांग की थी। परिजनों ने उसे घर के हालात ठीक ना होने के चलते मना कर दिया था। पत्नी पर बनाया मायके से पैसे लाने का दबाव परिजनों का आरोप है कि प्रियंका की छोटी बहन की शादी 2 मार्च 2025 को की थी। इस दौरान जब दान-दहेज दिया गया तो सचिन को इस पर आपत्ति हुई। इसके बाद उसने प्रियंका पर दोबारा मायके से पैसा लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सचिन ने गला घोंटकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके शरीर पर डंडों से मारपीट के निशान भी मिले हैं। मासूम बेटी से छिनी मां की ममता प्रियंका की शादी के बाद 4 जून 2023 को उसकी एक बेटी नाविका हुई थी। अब वह डेढ़ साल की है और अपनी मां के बिना रो रही है। परिजनों ने बताया कि मासूम को नहीं पता कि अब वह कभी अपनी मां से नहीं मिल पाएगी। पुलिस जांच और मौके से बरामद सबूत मामले की गंभीरता को देखते हुए सैक्टर 27 थाना पुलिस ने मृतका प्रियंका के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में मृतका के गले पर रस्सी या वायर से दबाने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोटों के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस हत्या में केवल पति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने पति और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर