हरियाणा के सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से फोटोग्राफर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने थाना मुरथल में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फोटोग्राफर गौरव ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ शनिवार रात को मुरथल गांव में गल्याण पाना में रवि की शादी में फोटोग्राफी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डोगा गन से हवा में फायर करना शुरू कर दिया। उसको वहां मौजूद लोग सचिन दहिया के नाम से पुकार रहे थे। इस दौरान उसके द्वारा चलाई गई एक गोली के छर्रे फोटोग्राफर गौरव के दाएं हाथ में लगे। पुलिस ने दर्ज किया केस गौरव इससे लहूलुहान हो गया। घायल गौरव को मुरथल निवासी सुमित ने तुरंत ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही मुरथल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने गांव भदाना के रहने वाले आरोपी सचिन दहिया के खिलाफ धारा 287 BNS और 25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। हर्ष फायरिंग के आ चुके कई केस ASI राजपाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस साल जिले में शादी समारोहों में हवाई फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शादी समारोहों में हवाई फायरिंग से बचें। हरियाणा के सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से फोटोग्राफर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने थाना मुरथल में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फोटोग्राफर गौरव ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ शनिवार रात को मुरथल गांव में गल्याण पाना में रवि की शादी में फोटोग्राफी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डोगा गन से हवा में फायर करना शुरू कर दिया। उसको वहां मौजूद लोग सचिन दहिया के नाम से पुकार रहे थे। इस दौरान उसके द्वारा चलाई गई एक गोली के छर्रे फोटोग्राफर गौरव के दाएं हाथ में लगे। पुलिस ने दर्ज किया केस गौरव इससे लहूलुहान हो गया। घायल गौरव को मुरथल निवासी सुमित ने तुरंत ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही मुरथल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने गांव भदाना के रहने वाले आरोपी सचिन दहिया के खिलाफ धारा 287 BNS और 25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। हर्ष फायरिंग के आ चुके कई केस ASI राजपाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस साल जिले में शादी समारोहों में हवाई फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शादी समारोहों में हवाई फायरिंग से बचें। हरियाणा | दैनिक भास्कर
