सोनीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत:वाहन चालक फ़रार; पुलिस सीसीटीवी कर रही चेक

सोनीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत:वाहन चालक फ़रार; पुलिस सीसीटीवी कर रही चेक

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कंपनी राई में नौकरी करता था और कंपनी में ही बने कमरे में रहता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। विजय कुमार यादव के भाई के अनुसार, 10 फरवरी 2025 की रात को विजय कुमार यादव अपने दोस्त भीमसेन के साथ मोटरसाइकिल पर मुरथल से लौट रहे थे। जब वे सुखदेव ढाबे के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। भीमसेन का इलाज अभी चल रहा है। उसके भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई 11 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत से दिल्ली सर्विस रोड पर दो बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। विजय कुमार यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कंपनी राई में नौकरी करता था और कंपनी में ही बने कमरे में रहता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। विजय कुमार यादव के भाई के अनुसार, 10 फरवरी 2025 की रात को विजय कुमार यादव अपने दोस्त भीमसेन के साथ मोटरसाइकिल पर मुरथल से लौट रहे थे। जब वे सुखदेव ढाबे के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। भीमसेन का इलाज अभी चल रहा है। उसके भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई 11 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत से दिल्ली सर्विस रोड पर दो बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। विजय कुमार यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर