हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में रेड कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने एक महिला को अंतवस्त्रों में जहां ग्राहक के साथ पकड़ा, वहीं 3 अन्य महिलाएं भी ग्राहक के इंतजार मे मौजूद थी। पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए हैं। महिलाओं ने बताया कि वे मजबूरी में देह व्यापार कर रही थी। उनको एक ग्राहक के 500 रुपए मिलते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल में एनएच-44 स्थित 51 माइल स्टोन में तीसरी मंजिल पर द रिबॉर्न स्पा एंड वेलनेस सेंटर चल रहा है। यहां पर देह व्यापार कराया जाता है। तीसरी मंजिल पर चल रहे इस स्पा सेंटर के मालिक नवीन राणा हैं। पुलिस ने पहले एक डमी कस्टमर भेजा, जिसे पहचान के लिए 500-500 रुपए के दो हस्ताक्षरित नोट दिए गए थे। आपत्तिजनक हालत में मिला व्यक्ति बाद में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरा नंबर 5 में एक व्यक्ति विनय को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। उसके साथ एक महिला भी अंत वस्त्रों में मिली। स्पा में कुल 9 कमरे थे और काउंटर से एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यहां से ऐसी तीन महिलाएं भी मिली, जो कि पुलिस के अनुसार ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने स्पा मालिक को दबोचा पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए। इनमें पुलिस अधिकारी द्वारा चिह्नित नोट भी शामिल थे। पुलिस ने स्पा संचालक अतिशय, मैनेजर सुमित और कर्मचारी संदीप को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें मजबूरी में यह काम करना पड़ता था। संचालक उनके दस्तावेज और मोबाइल फोन अपने पास रखता था। मु़रथल थाना में केस दर्ज पुलिस ने थाना मुरथल में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 और धारा 143(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है। महिलाओं ने पुलिस को ये बताया स्पा सेंटर पर मिली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे स्पा मालिक के कहने पर यहां अपनी मजबूरी में रोजी रोटी कमाने के लिये अवैध देह व्यापार करने आती हैं। हम रोजाना स्पा संचालक के पास आते हैं और स्पा संचालक उनके कागजात व मोबाइल फोन अपने कब्जा में ले लेता है। फिर वापस जाते समय प्रति ग्राहक के हिसाब से पैसा व हमारे कागजात व फोन लौटा देते हैं। प्रति ग्राहक मिलते हैं 500 रुपए महिलाओं ने बताया कि मसाज करने के बहाने कैबिन के अंदर जाकर ग्राहकों के साथ देह व्यापार करना उनकी मजबूरी हो जाती है। इस देह व्यापार से जो पैसा स्पा मालिक को मिलता है, उसमे से प्रति ग्राहक 500 रुपए हमें भी दे देता है। बाकी रुपया खुद अपने पास रख लेता है। हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में रेड कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने एक महिला को अंतवस्त्रों में जहां ग्राहक के साथ पकड़ा, वहीं 3 अन्य महिलाएं भी ग्राहक के इंतजार मे मौजूद थी। पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए हैं। महिलाओं ने बताया कि वे मजबूरी में देह व्यापार कर रही थी। उनको एक ग्राहक के 500 रुपए मिलते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल में एनएच-44 स्थित 51 माइल स्टोन में तीसरी मंजिल पर द रिबॉर्न स्पा एंड वेलनेस सेंटर चल रहा है। यहां पर देह व्यापार कराया जाता है। तीसरी मंजिल पर चल रहे इस स्पा सेंटर के मालिक नवीन राणा हैं। पुलिस ने पहले एक डमी कस्टमर भेजा, जिसे पहचान के लिए 500-500 रुपए के दो हस्ताक्षरित नोट दिए गए थे। आपत्तिजनक हालत में मिला व्यक्ति बाद में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरा नंबर 5 में एक व्यक्ति विनय को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। उसके साथ एक महिला भी अंत वस्त्रों में मिली। स्पा में कुल 9 कमरे थे और काउंटर से एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यहां से ऐसी तीन महिलाएं भी मिली, जो कि पुलिस के अनुसार ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने स्पा मालिक को दबोचा पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए। इनमें पुलिस अधिकारी द्वारा चिह्नित नोट भी शामिल थे। पुलिस ने स्पा संचालक अतिशय, मैनेजर सुमित और कर्मचारी संदीप को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें मजबूरी में यह काम करना पड़ता था। संचालक उनके दस्तावेज और मोबाइल फोन अपने पास रखता था। मु़रथल थाना में केस दर्ज पुलिस ने थाना मुरथल में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 और धारा 143(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है। महिलाओं ने पुलिस को ये बताया स्पा सेंटर पर मिली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे स्पा मालिक के कहने पर यहां अपनी मजबूरी में रोजी रोटी कमाने के लिये अवैध देह व्यापार करने आती हैं। हम रोजाना स्पा संचालक के पास आते हैं और स्पा संचालक उनके कागजात व मोबाइल फोन अपने कब्जा में ले लेता है। फिर वापस जाते समय प्रति ग्राहक के हिसाब से पैसा व हमारे कागजात व फोन लौटा देते हैं। प्रति ग्राहक मिलते हैं 500 रुपए महिलाओं ने बताया कि मसाज करने के बहाने कैबिन के अंदर जाकर ग्राहकों के साथ देह व्यापार करना उनकी मजबूरी हो जाती है। इस देह व्यापार से जो पैसा स्पा मालिक को मिलता है, उसमे से प्रति ग्राहक 500 रुपए हमें भी दे देता है। बाकी रुपया खुद अपने पास रख लेता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![सोनीपत में स्पा सेंटर में पुलिस रेड:देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाएं मिली; संचालक 500 रुपए प्रति ग्राहक देता था](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/ebbb7a93-7da6-4042-9b94-327870535129_1738994613784.jpg)