हरियाणा के सोनीपत जिले में कोक फैक्ट्री के गोदाम में काम करने वाले ड्राइवर की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ड्राइवर का शव 17 जनवरी को मुरथल में नाले में पड़ा मिला था। आरंभ में उसकी मौत हो हादसा माना गया। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उन दो व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है, जो रात काे उसके साथ थे। कोक कम्पनी के गोदाम में ड्राइवर था गांव कामी के रहने वाले धर्मेंद्र ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई और 2 बहने हैं। सबसे बडा देवेन्द्र, उसके बाद राजेश व सुनील और सबसे छोटा वह धर्मेंद्र है। बहन सविता व प्रीती हैं। दोनों भाइयों में देवेन्द्र व राजेश शादीशुदा हैं। दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। देवेन्द्र अपने परिवार के साथ सोनीपत में गली नंबर 6 जीवन विहार देवडू रोड पर रहता था। वह मुरथल में GT रोड पर कोक कम्पनी के गोदाम में ड्राइवर था। नशे में भाई के पास किया था फोन उसने बताया कि देवेन्द्र 17 जनवरी की सुबह 9.00 बजे ड्यूटी पर गया था। देवेन्द्र ने रात करीब 10.30 बजे पर उसे फोन किया था। उसने बताया था कि उसने ड्रिंक कर रखी थी और वह मुरथल है। उसने उसे घर पर जाने को कहा। उसके बाद सुबह भतीजे विशाल ने बताया कि देवेन्द्र अब तक घऱ नही पहुंचा है। उसने देवेन्द्र के बारे मे कोक कम्पनी के गोदाम मे पता किया तो उन्होंने बताया कि देवेन्द्र कल रात को शराब के नशे में था। सिर व चेहरे पर थे चोट के निशान रात को 12.00 बजे वह गोदाम से चला गया था। फिर करीब 4 बजे दिन में गोदाम मालिक का विशाल के पास फोन आया कि मुरथल में PNB बैंक के बाहर नाले मे एक लाश मिली है। वे इसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाले में देवेन्द्र की लाश उल्टे मुंह गिरी हुई थी। उसके सिर व चेहरे पर बांई तरफ चोट के निशान थे। जूते व उसका शाल भी वहीं पड़ा था। उस समय उसे व परिवार को ऐसा प्रतीत हुआ कि देवेन्द्र का किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। अब हुआ ये खुलासा मुरथल पुलिस ने देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया था। मंगलवार को पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली तो इसमें खुलासा हुआ कि देवेंद्र की मौत हादसे में नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने व भतीजे विशाल ने कोक कम्पनी मुरथल, जहां देवेन्द्र नौकरी करता था, में पता किया तो सामने आया कि देवेन्द्र रात को करीब 11.30 बजे 2 आदमियों के साथ कोक कम्पनी में आया था। दो व्यक्तियों ने झगड़ा कर मारी चोट बाद में दोनों आदमियों ने देवेन्द्र के साथ PNB बैंक मुरथल के साथ प्लाट में झगडा किया। वहां पर देवेन्द्र की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई और लाश को खुर्द बुर्द करने के लिए नाले में डाल दिया। पुलिस ने थाना मुरथल में धर्मेंद्र के बयान पर धारा 103(1),238,3(5) BNS में केस दर्ज कर लिया है। थाना SHO मदन के अनुसार पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके शरीर पर चोट के 16 निशान थे। हरियाणा के सोनीपत जिले में कोक फैक्ट्री के गोदाम में काम करने वाले ड्राइवर की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ड्राइवर का शव 17 जनवरी को मुरथल में नाले में पड़ा मिला था। आरंभ में उसकी मौत हो हादसा माना गया। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उन दो व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है, जो रात काे उसके साथ थे। कोक कम्पनी के गोदाम में ड्राइवर था गांव कामी के रहने वाले धर्मेंद्र ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई और 2 बहने हैं। सबसे बडा देवेन्द्र, उसके बाद राजेश व सुनील और सबसे छोटा वह धर्मेंद्र है। बहन सविता व प्रीती हैं। दोनों भाइयों में देवेन्द्र व राजेश शादीशुदा हैं। दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। देवेन्द्र अपने परिवार के साथ सोनीपत में गली नंबर 6 जीवन विहार देवडू रोड पर रहता था। वह मुरथल में GT रोड पर कोक कम्पनी के गोदाम में ड्राइवर था। नशे में भाई के पास किया था फोन उसने बताया कि देवेन्द्र 17 जनवरी की सुबह 9.00 बजे ड्यूटी पर गया था। देवेन्द्र ने रात करीब 10.30 बजे पर उसे फोन किया था। उसने बताया था कि उसने ड्रिंक कर रखी थी और वह मुरथल है। उसने उसे घर पर जाने को कहा। उसके बाद सुबह भतीजे विशाल ने बताया कि देवेन्द्र अब तक घऱ नही पहुंचा है। उसने देवेन्द्र के बारे मे कोक कम्पनी के गोदाम मे पता किया तो उन्होंने बताया कि देवेन्द्र कल रात को शराब के नशे में था। सिर व चेहरे पर थे चोट के निशान रात को 12.00 बजे वह गोदाम से चला गया था। फिर करीब 4 बजे दिन में गोदाम मालिक का विशाल के पास फोन आया कि मुरथल में PNB बैंक के बाहर नाले मे एक लाश मिली है। वे इसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाले में देवेन्द्र की लाश उल्टे मुंह गिरी हुई थी। उसके सिर व चेहरे पर बांई तरफ चोट के निशान थे। जूते व उसका शाल भी वहीं पड़ा था। उस समय उसे व परिवार को ऐसा प्रतीत हुआ कि देवेन्द्र का किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। अब हुआ ये खुलासा मुरथल पुलिस ने देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया था। मंगलवार को पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली तो इसमें खुलासा हुआ कि देवेंद्र की मौत हादसे में नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने व भतीजे विशाल ने कोक कम्पनी मुरथल, जहां देवेन्द्र नौकरी करता था, में पता किया तो सामने आया कि देवेन्द्र रात को करीब 11.30 बजे 2 आदमियों के साथ कोक कम्पनी में आया था। दो व्यक्तियों ने झगड़ा कर मारी चोट बाद में दोनों आदमियों ने देवेन्द्र के साथ PNB बैंक मुरथल के साथ प्लाट में झगडा किया। वहां पर देवेन्द्र की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई और लाश को खुर्द बुर्द करने के लिए नाले में डाल दिया। पुलिस ने थाना मुरथल में धर्मेंद्र के बयान पर धारा 103(1),238,3(5) BNS में केस दर्ज कर लिया है। थाना SHO मदन के अनुसार पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके शरीर पर चोट के 16 निशान थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
