हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार शाम को पेशी से लौट रहे 2 युवकों पर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुमासुपर गांव स्थित वीर ढाबे पर हुई। घटना के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। मृतक की पहचान गुहणा गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। घायल मनदीप मुरथल का रहने वाला है। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से दीपक (35) और मनदीप (35) सोनीपत लौट रहे थे। शाम साढ़े 4 बजे कुमासपुर गांव के नजदीक वीर ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। इस दौरान ने एक गाड़ी में कुछ युवक आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दीपक को 7 से 8 गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने से मौके पर दीपक की मौत हो गई। वही उसके साथ मनदीप को भी गले में गोली लगी है। मनदीप को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दीपक पर 8 से ज्यादा केस
दीपक पर हत्या, लूट समेत 8 मामले चल रहे हैं। दीपक का नाम बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या में भी आया था। साथ ही शाहपुर गांव के धोले सरपंच की हत्या में भी नाम शामिल था। मनदीप पर भी किडनैप लूट समेत कई मामले चल रहे हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार शाम को पेशी से लौट रहे 2 युवकों पर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुमासुपर गांव स्थित वीर ढाबे पर हुई। घटना के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। मृतक की पहचान गुहणा गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। घायल मनदीप मुरथल का रहने वाला है। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से दीपक (35) और मनदीप (35) सोनीपत लौट रहे थे। शाम साढ़े 4 बजे कुमासपुर गांव के नजदीक वीर ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। इस दौरान ने एक गाड़ी में कुछ युवक आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दीपक को 7 से 8 गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने से मौके पर दीपक की मौत हो गई। वही उसके साथ मनदीप को भी गले में गोली लगी है। मनदीप को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दीपक पर 8 से ज्यादा केस
दीपक पर हत्या, लूट समेत 8 मामले चल रहे हैं। दीपक का नाम बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या में भी आया था। साथ ही शाहपुर गांव के धोले सरपंच की हत्या में भी नाम शामिल था। मनदीप पर भी किडनैप लूट समेत कई मामले चल रहे हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं हरियाणा | दैनिक भास्कर
