भास्कर न्यूज | जालंधर आगामी एक फरवरी को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला आम बजट है। पूरे देश के लोगों के साथ ही जालंधर के व्यापारियों को भी इस बजट से उम्मीदें हैं कि सरकार इस बार उनके लिए कई योजनाएं शुरू कर सकती है। साथ ही उनकी समस्याएं भी दूर होंगी। जालंधर के इंडस्ट्री संचालकों ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को लघु व छोटे इंडस्ट्री संचालकों की दिक्कतें दूर करने के लिए पत्र लिखा है। शहर की इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की वीरवार को बैठक की। एसोसिएशन ने सरकार से स्कैफ फोल्डिंग को विशेष तवज्जो वाले सेक्टर में शामिल करने की मांग की। जानकारों के अनुसार, ऐसा होने पर केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक राशि बढ़ेगी तो इंडस्ट्री को फायेदा होगा। साथ ही सरकार का नई योजनाओं में विशेष तवज्जो वाले सेक्टर में शामिल करने से रिसर्च एंड डेवेलपमेंट पर भी फोकस होगा। दूसरी तरफ सरकार से फोकल पॉइंटों के विकास में प्राइवेट-पब्लिक-पार् टनरशिप मोड पर योजनाएं लाने की मांग की गई है। भास्कर न्यूज | जालंधर आगामी एक फरवरी को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला आम बजट है। पूरे देश के लोगों के साथ ही जालंधर के व्यापारियों को भी इस बजट से उम्मीदें हैं कि सरकार इस बार उनके लिए कई योजनाएं शुरू कर सकती है। साथ ही उनकी समस्याएं भी दूर होंगी। जालंधर के इंडस्ट्री संचालकों ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को लघु व छोटे इंडस्ट्री संचालकों की दिक्कतें दूर करने के लिए पत्र लिखा है। शहर की इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की वीरवार को बैठक की। एसोसिएशन ने सरकार से स्कैफ फोल्डिंग को विशेष तवज्जो वाले सेक्टर में शामिल करने की मांग की। जानकारों के अनुसार, ऐसा होने पर केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक राशि बढ़ेगी तो इंडस्ट्री को फायेदा होगा। साथ ही सरकार का नई योजनाओं में विशेष तवज्जो वाले सेक्टर में शामिल करने से रिसर्च एंड डेवेलपमेंट पर भी फोकस होगा। दूसरी तरफ सरकार से फोकल पॉइंटों के विकास में प्राइवेट-पब्लिक-पार् टनरशिप मोड पर योजनाएं लाने की मांग की गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फरीदकोट में विवादों में घिरे AAP विधायक:पानी निकासी को लेकर विवाद, लगाए पक्षपात के आरोप, अमोलक सिंह बोले- किसी से नहीं कोई संबंध
फरीदकोट में विवादों में घिरे AAP विधायक:पानी निकासी को लेकर विवाद, लगाए पक्षपात के आरोप, अमोलक सिंह बोले- किसी से नहीं कोई संबंध फरीदकोट के गांव चंदभान ने पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच पैदा हुए विवाद में जैतो से आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह विवादों में घिर गए हैं। दोनों ही पक्ष विधायक पर पक्षपात किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। इस विवाद के बीच मजदूर पक्ष का धरना जबरन उठवाए जाने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस के साथ टकराव मामले में मजदूरों की गिरफ्तारी किए जाने पर एक्शन कमेटी ने विधायक पर आरोप लगाए थे और अब पुलिस द्वारा एक्शन कमेटी की मांग पर केस दर्ज होने पर दूसरे पक्ष ने भी विधायक की भूमिका पर ही सवाल खड़े किए हैं। 39 मजदूरों की गिरफ्तारी हुई पुलिस के साथ टकराव के बाद मजदूरों से जुड़े पक्ष पर केस दर्ज हुआ, जिसमें 39 मजदूरों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन एक्शन कमेटी की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी मजदूरों को रिहा कर दिया। एक्शन कमेटी की मांग के मुताबिक घटना वाले दिन फायरिंग करने वाले दूसरे पक्ष पर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। केस दर्ज होने पर मीडिया के सामने परिवार ने इस केस के पीछे विधायक अमोलक सिंह का हाथ होने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले मजदूरों पर कार्रवाई हुई थी तो एक्शन कमेटी ने पूरे मामले के विधायक पर सवाल उठाए थे। इस मामले में मजदूर नेता मंगा सिंह वैरोके ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं कि गमदूर सिंह की विधायक अमोलक सिंह के साथ नजदीकी है जबकि दूसरे पक्ष की कमलजीत कौर ने कहा कि उनका परिवार कांग्रेस पार्टी से संबंधित है और उनका विधायक से कोई लेना-देना नहीं है। अपने क्षेत्र में हिंसा या तनाव नहीं चाहता – विधायक इस मामले में विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि यह मामला इतना बड़ा नहीं था, जितना बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उनका किसी भी पक्ष से संबंध नहीं है, बल्कि उन्होंने सिविल व पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले को जल्द से जल्द हल करवाया जाए और दोनों पक्षों में समझौता करवाकर आपसी भाईचारा, सद्भावना को कायम किया जाए। जन प्रतिनिधि होने के नाते वह नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में हिंसा या तनाव का माहौल पैदा हो।

पंजाब नगर काउंसिल चुनाव के लिए कांग्रेस की कमेटी गठित:प्रधान वडिंग ने जारी किया आदेश, आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
पंजाब नगर काउंसिल चुनाव के लिए कांग्रेस की कमेटी गठित:प्रधान वडिंग ने जारी किया आदेश, आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया पंजाब कांग्रेस की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ये कमेटियां पार्टी उम्मीदवारों के चयन की पूरी प्रक्रिया को पूरा करेंगी। इससे पहले नगर निगमों के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी बनाई गई थी। इसमें सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और मंत्री शामिल किए गए थे। आदेश की कॉपी

पंजाब के 233 स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल:सभी के बदले जाएंगे नाम, नोटिफिकेशन जारी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर रहेंगे आधारित
पंजाब के 233 स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल:सभी के बदले जाएंगे नाम, नोटिफिकेशन जारी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर रहेंगे आधारित पंजाब के 233 स्कूलों का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कीम के अधीन हुआ है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाएगी। वहीं, इन स्कूलों का नाम भी बदलेगा। सभी स्कूलों के नामों के आगे अब पीएम श्री लग जाएगा। इस संबंधी शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सभी 23 जिलों के स्कूलों को स्कीम में शामिल किया गया है। इन स्कूलों में इस तरह की मिलेगी सुविधाएं स्कीम के तहत हर ब्लॉक से एक प्राथमिक, एक उच्च और एक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को फर्नीचर, आउटडोर खेल सामग्री, स्मार्ट कक्षाएं और कंप्यूटर लैब सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके पीछे की कोशिश शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। योजना के लिए केंद्र सरकार ने 27360 करोड़ रुपए का बजट रखा हुआ है। यह पांच वर्षों के लिए है। इसमें केंद्र सरकार का बजट 18128 करोड़ का रहेगा। जबकि शेष राशि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रफ से खर्च की जानी है। स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 के मूल सिद्धांतों को लागू किया जाएगा। पंजाब में हैं 18 हजार से अधिक स्कूल पंजाब में कुल 18 हजार से अधिक स्कूलों में तीस लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से 100 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में इस साल के लिए 100 करोड़ का बजट रखा हुआ है। वहीं, अब जल्दी ही पंजाब सरकार की योजना स्कूल ऑफ हैप्पीनेस स्थापित करने की है। इसके लिए 72 स्कूलों के पहले बैच को फिनलैंड से ट्रेनिंग दिलाई गई है। वहीं, रूपनगर स्कूल से प्रोजेक्ट का आगाज किया जा रहा है।