हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज:नई एक्साइज पॉलिसी को मिलेगी मंजूरी; ग्रुप-सी, डी भर्ती संशोधन, लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया तय होगा

हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज:नई एक्साइज पॉलिसी को मिलेगी मंजूरी; ग्रुप-सी, डी भर्ती संशोधन, लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया तय होगा

हरियाणा सीएम नायब सैनी ने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने के आसार हैं। मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी मिलने के आसार हैं। इसके अलावा मीटिंग में ग्रुप सी व डी पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किए जाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जाने वाली लाडो लक्ष्मी योजना के क्राइटेरिया पर भी चर्चा की जाएगी। पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर भी मीटिंग में सीएम नायब सैनी अपने साथी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। महंगी होगी शराब एक्साइज डिपार्टमेंट ने पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद प्रदेश की नई पॉलिसी तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे मीटिंग भी की थी। एक्साइज पॉलिसी के जरिए सरकार ने 1200 करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। हरियाणा में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है। ग्रुप-सी, डी भर्ती नियमों में संशोधन की मंजूरी हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियम भी तैयार किए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संभव है कि कैबिनेट की बैठक में इन नियमों को मंजूरी दे दी जाए। लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया तय होगा मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अधिकारी योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सैनी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। मगर अभी यह तय नहीं हो सका है कि लाडो लक्ष्मी का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाए या गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने के आसार हैं। मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी मिलने के आसार हैं। इसके अलावा मीटिंग में ग्रुप सी व डी पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किए जाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जाने वाली लाडो लक्ष्मी योजना के क्राइटेरिया पर भी चर्चा की जाएगी। पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर भी मीटिंग में सीएम नायब सैनी अपने साथी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। महंगी होगी शराब एक्साइज डिपार्टमेंट ने पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद प्रदेश की नई पॉलिसी तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे मीटिंग भी की थी। एक्साइज पॉलिसी के जरिए सरकार ने 1200 करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। हरियाणा में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है। ग्रुप-सी, डी भर्ती नियमों में संशोधन की मंजूरी हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियम भी तैयार किए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संभव है कि कैबिनेट की बैठक में इन नियमों को मंजूरी दे दी जाए। लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया तय होगा मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अधिकारी योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सैनी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। मगर अभी यह तय नहीं हो सका है कि लाडो लक्ष्मी का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाए या गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर