हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। स्वीटी का कहना है कि दीपक ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे हैं। वहीं दीपक ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत दी है। स्वीटी बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दायर किया है। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि दीपक हुड्डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। हाल में ही स्वीटी बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले 2020 में दीपक हुड्डा को अर्जुन अवार्ड मिला था। स्वीटी बूरा ने दीपक के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटा दिए हैं। स्वीटी का आरोप- चुनाव लड़ने के लिए एक करोड़ लाने को कहा
स्वीटी बूरा ने हिसार पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी दीपक हुड्डा से 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की थी। 4 दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी। उसका खेल छुड़वाने का दबाब बनाया। दीपक ने 2024 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपए लाने को कहा। अक्टूबर 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपए मासिक खर्च मांगा है। दीपक ने कहा- स्वीटी व उसके परिवार ने जालसाजी की
वहीं दीपक हुड्डा ने रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कहा कि स्वीटी बूरा के माता-पिता ब्याज पर रुपए देने के बहाने उससे पैसे ठगते रहे। उन्होंने हिसार के सेक्टर 1-4 में प्लाट खरीदा था, लेकिन उन्होंने जालसाजी में वह प्लाट मेरे व स्वीटी के नाम रजिस्टर करवा दिया। ससुर ने जिस व्यक्ति को 25 लाख रुपए ब्याज पर देने की बात कही, उस व्यक्ति से पैसे नहीं लिए। स्वीटी शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उसे एशिया और फिर विश्व चैंपियन बनाया। वह घर तोड़ना चाहती है और मैं बसाने के हक में हूं। स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बारे में जानिए लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ने भाजपा जॉइन की
2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा ने रोहतक में भाजपा जॉइन की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया था। इससे पहले स्वीटी बूरा दिसंबर 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नजर आई थीं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दीपक हुड्डा ने भाजपा के टिकट पर महम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तब वह तीसरे स्थान पर रहे थे। स्वीटी बूरा भी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। स्वीटी ने महम में पति दीपक के लिए प्रचार किया था। हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। स्वीटी का कहना है कि दीपक ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे हैं। वहीं दीपक ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत दी है। स्वीटी बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दायर किया है। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि दीपक हुड्डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। हाल में ही स्वीटी बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले 2020 में दीपक हुड्डा को अर्जुन अवार्ड मिला था। स्वीटी बूरा ने दीपक के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटा दिए हैं। स्वीटी का आरोप- चुनाव लड़ने के लिए एक करोड़ लाने को कहा
स्वीटी बूरा ने हिसार पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी दीपक हुड्डा से 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की थी। 4 दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी। उसका खेल छुड़वाने का दबाब बनाया। दीपक ने 2024 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपए लाने को कहा। अक्टूबर 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपए मासिक खर्च मांगा है। दीपक ने कहा- स्वीटी व उसके परिवार ने जालसाजी की
वहीं दीपक हुड्डा ने रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कहा कि स्वीटी बूरा के माता-पिता ब्याज पर रुपए देने के बहाने उससे पैसे ठगते रहे। उन्होंने हिसार के सेक्टर 1-4 में प्लाट खरीदा था, लेकिन उन्होंने जालसाजी में वह प्लाट मेरे व स्वीटी के नाम रजिस्टर करवा दिया। ससुर ने जिस व्यक्ति को 25 लाख रुपए ब्याज पर देने की बात कही, उस व्यक्ति से पैसे नहीं लिए। स्वीटी शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उसे एशिया और फिर विश्व चैंपियन बनाया। वह घर तोड़ना चाहती है और मैं बसाने के हक में हूं। स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बारे में जानिए लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ने भाजपा जॉइन की
2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा ने रोहतक में भाजपा जॉइन की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया था। इससे पहले स्वीटी बूरा दिसंबर 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नजर आई थीं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दीपक हुड्डा ने भाजपा के टिकट पर महम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तब वह तीसरे स्थान पर रहे थे। स्वीटी बूरा भी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। स्वीटी ने महम में पति दीपक के लिए प्रचार किया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
