पानीपत जिले के लाखु बुआना गांव के एक सैनिक का निधन हो गया है। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात 38 वर्षीय सुनील मलिक इन दिनों पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। हालांकि उनके परिवार को उनकी मौत की जानकारी 3 मार्च की शाम को मिली। अगली शाम तक यह खबर गांव में फैल गई। आज पार्थिव शरीर को रीति-रिवाज के अनुसार उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सूबेदार सुनील मलिक स्पोर्टस कोटे से आर्मी में भर्ती हुआ था। वह वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। सुनील दो बच्चों का पिता था। पानीपत जिले के लाखु बुआना गांव के एक सैनिक का निधन हो गया है। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात 38 वर्षीय सुनील मलिक इन दिनों पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। हालांकि उनके परिवार को उनकी मौत की जानकारी 3 मार्च की शाम को मिली। अगली शाम तक यह खबर गांव में फैल गई। आज पार्थिव शरीर को रीति-रिवाज के अनुसार उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सूबेदार सुनील मलिक स्पोर्टस कोटे से आर्मी में भर्ती हुआ था। वह वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। सुनील दो बच्चों का पिता था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
