हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह की FIR:पाकिस्तान को सपोर्ट किया, सोशल मीडिया पर PM मोदी का AI वीडियो पोस्ट किया था

हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह की FIR:पाकिस्तान को सपोर्ट किया, सोशल मीडिया पर PM मोदी का AI वीडियो पोस्ट किया था

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का समर्थन और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह का केस चलेगा। सोमवार को डॉक्टर की जमानत याचिका पर फतेहाबाद में जूनियर डिवीजन के सिविल जज जोगेंद्र जांगड़ा ने सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर पर धारा 152 भी लगाने के निर्देश दिए। अब कल डॉक्टर को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर CJM सूयशा जावा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसके रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस डॉक्टर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके बैंक खातों की जांच करेगी। साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में कौन-कौन रहा है। फतेहाबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष परमजीत बेनीवाल ने 14 मई को हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने धारा 197(1) डी के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा हुआ है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का समर्थन और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह का केस चलेगा। सोमवार को डॉक्टर की जमानत याचिका पर फतेहाबाद में जूनियर डिवीजन के सिविल जज जोगेंद्र जांगड़ा ने सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर पर धारा 152 भी लगाने के निर्देश दिए। अब कल डॉक्टर को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर CJM सूयशा जावा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसके रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस डॉक्टर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके बैंक खातों की जांच करेगी। साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में कौन-कौन रहा है। फतेहाबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष परमजीत बेनीवाल ने 14 मई को हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने धारा 197(1) डी के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा हुआ है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर