हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:50-60 KMPH से हवाएं चलने की संभावना, नारनौल सबसे गर्म रहा, तापमान 42.6°C तक पहुंचा

हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:50-60 KMPH से हवाएं चलने की संभावना, नारनौल सबसे गर्म रहा, तापमान 42.6°C तक पहुंचा

हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को 3 जिलों कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और 3 जिलों यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत शुक्रवार को इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 18 अप्रैल के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है। प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ — 37 डिग्री
अंबाला — 38.4 डिग्री
हिसार — 41.6 डिग्री
करनाल — 38 डिग्री
नारनौल — 42.6 डिग्री
रोहतक — 42.3 डिग्री
फरीदाबाद — 40.8 डिग्री
गुरुग्राम — 39.2 डिग्री
जींद — 40.3 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 42.5 डिग्री
सोनीपत — 38.6 डिग्री
मेवात — 41 डिग्री
रेवाड़ी — 40.2 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। जिसके बाद फरीदाबाद का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को 3 जिलों कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और 3 जिलों यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत शुक्रवार को इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 18 अप्रैल के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है। प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ — 37 डिग्री
अंबाला — 38.4 डिग्री
हिसार — 41.6 डिग्री
करनाल — 38 डिग्री
नारनौल — 42.6 डिग्री
रोहतक — 42.3 डिग्री
फरीदाबाद — 40.8 डिग्री
गुरुग्राम — 39.2 डिग्री
जींद — 40.3 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 42.5 डिग्री
सोनीपत — 38.6 डिग्री
मेवात — 41 डिग्री
रेवाड़ी — 40.2 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। जिसके बाद फरीदाबाद का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर