हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं प्रदेश के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 6 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में हीटवेव (लू) का हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र को ग्रीन जोन में रखा है। 10 अप्रैल से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित। इससे राज्य में 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल और कहीं कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे 12 और 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हीटवेव में बरते सावधानी
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे मुख्य यही है कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लू लगने के लक्षण लू से करें बचाव 1.8 डिग्री तक बढ़ा तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा-नारनौल में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 42.8 और नारनौल का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट पानीपत-जींद में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद पानीपत का अधिकतम तापमान 37.1 और जींद का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं प्रदेश के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 6 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में हीटवेव (लू) का हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र को ग्रीन जोन में रखा है। 10 अप्रैल से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित। इससे राज्य में 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल और कहीं कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे 12 और 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हीटवेव में बरते सावधानी
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे मुख्य यही है कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लू लगने के लक्षण लू से करें बचाव 1.8 डिग्री तक बढ़ा तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा-नारनौल में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 42.8 और नारनौल का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट पानीपत-जींद में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद पानीपत का अधिकतम तापमान 37.1 और जींद का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
