हरियाणा में नगर निगम मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस के सोनीपत चुनाव सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दावा किया कि पार्टी लंबे समय के बाद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सभी वार्डों में जीत हासिल करेगी और मेयर पद पर भी जीत हासिल करेगी। जितेंद्र बघेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने जातिगत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने हर समुदाय के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं ताकि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सके। कांग्रेस ने यह प्रयोग गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस रणनीति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता साबित होगी। सोशल इंजीनियरिंग के तहत कमल दीवान मैदान में उतरे कांग्रेस ने सोनीपत नगर निगम चुनाव में कमल दीवान को टिकट दिया है। जितेंद्र बघेल ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कह रहे थे कि इस बार टिकट सोशल इंजीनियरिंग के हिसाब से बांटे जाएं और उसी के तहत पार्टी ने सोनीपत में विशेष सर्वे कराया था, जिसमें कमल दीवान का नाम सबसे पहले आया। सर्वे के आधार पर यह तय हुआ कि कमल दीवान से बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता, इसलिए सोच-समझकर उन्हें टिकट दिया गया है। प्रदेश संगठन पर जोर, जल्द दिखेगा असर प्रदेश संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीनों में संगठन की रूपरेखा साफ दिखने लगेगी और पार्टी को इसका फायदा आगामी चुनावों में मिलेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सालों से कांग्रेस संगठन को सही तरीके से नहीं बना पाई, जिससे कई चुनावों में पार्टी को नुकसान हुआ। चुनाव में कांग्रेस की मजबूती पर दावा जितेंद्र बघेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है और हर सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए नया अध्याय साबित होगा और पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। सोनीपत में चुनावी माहौल गरमाने लगा है और कांग्रेस अपनी रणनीति के साथ मैदान में डटी हुई है। अब देखना होगा कि पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग और जातिगत समीकरणों का खेल कितना कारगर साबित होता है। मेयर उपचुनाव के लिए बनाई गई कमेटी कैंपेन कमेटी- चंद्र बघेल ने कहा कि दूसरी कमेटी कैंपेन कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष सोनीपत के पूर्व विधायक के सुरेंद्र पवार बनाए गए हैं। मीडिया कमेटी- वहीं दूसरी मीडिया कमेटी बनाई गई है। जिसके अध्यक्ष आनंद दहिया को बनाया गया है। लीगल कमेटी- लीगल कमेटी के अध्यक्ष प्रेम अत्री को बनाया गया है। किसी भी प्रकार की लीगल कार्रवाई को लेकर वे हैंडल करेंगे। जितेंद्र बघेल ने कहा है कि वह सीनियर एडवोकेट है इसलिए उनकी जिम्मेदारी लगाई गई है।
सोशल मीडिया कमेटी- विधानसभा चुनाव में रहे पूर्व कैंडिडेट जय भगवान आंतिल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।
मेनिफेस्टो कमेटी- जितेंद्र बघेल ने कहा है कि सोनीपत निगम के अंतर्गत स्थानीय समस्याओं सूची बनाई जाएगी। और अगर उनका मेयर बनता है तो आगे किस प्रकार से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उसी को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है। जिसके इंचार्ज राजीव शर्मा को बनाया गया है। कार्यालय संचालन कमेटी- उपचुनाव में कार्यालय की जिम्मेदारी प्रेम गुप्ता को दी गई है और उसे सातवीं कमेटी के रूप में रखा गया है। हरियाणा में नगर निगम मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस के सोनीपत चुनाव सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दावा किया कि पार्टी लंबे समय के बाद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सभी वार्डों में जीत हासिल करेगी और मेयर पद पर भी जीत हासिल करेगी। जितेंद्र बघेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने जातिगत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने हर समुदाय के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं ताकि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सके। कांग्रेस ने यह प्रयोग गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस रणनीति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता साबित होगी। सोशल इंजीनियरिंग के तहत कमल दीवान मैदान में उतरे कांग्रेस ने सोनीपत नगर निगम चुनाव में कमल दीवान को टिकट दिया है। जितेंद्र बघेल ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कह रहे थे कि इस बार टिकट सोशल इंजीनियरिंग के हिसाब से बांटे जाएं और उसी के तहत पार्टी ने सोनीपत में विशेष सर्वे कराया था, जिसमें कमल दीवान का नाम सबसे पहले आया। सर्वे के आधार पर यह तय हुआ कि कमल दीवान से बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता, इसलिए सोच-समझकर उन्हें टिकट दिया गया है। प्रदेश संगठन पर जोर, जल्द दिखेगा असर प्रदेश संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीनों में संगठन की रूपरेखा साफ दिखने लगेगी और पार्टी को इसका फायदा आगामी चुनावों में मिलेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सालों से कांग्रेस संगठन को सही तरीके से नहीं बना पाई, जिससे कई चुनावों में पार्टी को नुकसान हुआ। चुनाव में कांग्रेस की मजबूती पर दावा जितेंद्र बघेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है और हर सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए नया अध्याय साबित होगा और पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। सोनीपत में चुनावी माहौल गरमाने लगा है और कांग्रेस अपनी रणनीति के साथ मैदान में डटी हुई है। अब देखना होगा कि पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग और जातिगत समीकरणों का खेल कितना कारगर साबित होता है। मेयर उपचुनाव के लिए बनाई गई कमेटी कैंपेन कमेटी- चंद्र बघेल ने कहा कि दूसरी कमेटी कैंपेन कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष सोनीपत के पूर्व विधायक के सुरेंद्र पवार बनाए गए हैं। मीडिया कमेटी- वहीं दूसरी मीडिया कमेटी बनाई गई है। जिसके अध्यक्ष आनंद दहिया को बनाया गया है। लीगल कमेटी- लीगल कमेटी के अध्यक्ष प्रेम अत्री को बनाया गया है। किसी भी प्रकार की लीगल कार्रवाई को लेकर वे हैंडल करेंगे। जितेंद्र बघेल ने कहा है कि वह सीनियर एडवोकेट है इसलिए उनकी जिम्मेदारी लगाई गई है।
सोशल मीडिया कमेटी- विधानसभा चुनाव में रहे पूर्व कैंडिडेट जय भगवान आंतिल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।
मेनिफेस्टो कमेटी- जितेंद्र बघेल ने कहा है कि सोनीपत निगम के अंतर्गत स्थानीय समस्याओं सूची बनाई जाएगी। और अगर उनका मेयर बनता है तो आगे किस प्रकार से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उसी को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है। जिसके इंचार्ज राजीव शर्मा को बनाया गया है। कार्यालय संचालन कमेटी- उपचुनाव में कार्यालय की जिम्मेदारी प्रेम गुप्ता को दी गई है और उसे सातवीं कमेटी के रूप में रखा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
