हरियाणा निकाय चुनाव, कुरुक्षेत्र दौरा कैंसिल कर दिल्ली पहुंचे CM:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-प्रधान से मिले सैनी; अब PM मोदी से मिलने पहुंचे

हरियाणा निकाय चुनाव, कुरुक्षेत्र दौरा कैंसिल कर दिल्ली पहुंचे CM:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-प्रधान से मिले सैनी; अब PM मोदी से मिलने पहुंचे

हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच अचानक CM नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र दौरा रद्द कर दिया। उन्हें यहां जनसभा करनी थी। इसके बाद वह अचानक दिल्ली पहुंच गए। जहां पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बता दें कि उन्हें सुबह साढ़े 9 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचना था। मगर, पहले उनके आने का टाइम 12 बजे किया गया। फिर दौरा ही रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम में अब उनकी जगह उनकी पत्नी सुमन सैनी और सांसद नवीन जिंदल शामिल हुए हैं। BJP बोली- हिसार बस स्टैंड शिफ्ट कराएंगे, पहले सावित्री जिंदल ने रुकवाया था हिसार निगम चुनाव में बस स्टैंड शिफ्टिंग का मुद्दा फिर गर्मा गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बस स्टैंड को शिफ्ट करने का वादा किया है। विधानसभा चुनाव के वक्त व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। उस वक्त यह मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। हालांकि सावित्री जिंदल इसके विरोध में आ गईं थी। उन्होंने तत्कालीन परिवहन मंत्री असीम गोयल और सीएम नायब सैनी को कहकर शिफ्टिंग रुकवा दी थी। शहर के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा था कि बस स्टैंड शिफ्ट करने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत गईं और कमल गुप्ता हार गए थे। पानीपत में BJP के 5 बागी मैदान में
पानीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा को बगावत झेलनी पड़ रही है। यहां 5 वार्डों में भाजपा के बागी खड़े हो गए हैं। जिनमें एक बागी अंजली शर्मा (वार्ड-4) को कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। वहीं वार्ड 13 से सतीश सैनी, वार्ड 15 से शकुंतला गर्ग, वार्ड 16 से प्रियंका रावल और वार्ड 17 से सुमन रानी छाबड़ा भी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं। कांग्रेस ने पानीपत में 26 में से सिर्फ 20 ही उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी 6 में निर्दलीय या भाजपा के बागियों को सपोर्ट किया है। पानीपत में भाजपा ने सुमन सैनी, कांग्रेस ने सविता गर्ग और AAP ने प्रीतपाल खेड़ा को मेयर उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच अचानक CM नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र दौरा रद्द कर दिया। उन्हें यहां जनसभा करनी थी। इसके बाद वह अचानक दिल्ली पहुंच गए। जहां पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बता दें कि उन्हें सुबह साढ़े 9 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचना था। मगर, पहले उनके आने का टाइम 12 बजे किया गया। फिर दौरा ही रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम में अब उनकी जगह उनकी पत्नी सुमन सैनी और सांसद नवीन जिंदल शामिल हुए हैं। BJP बोली- हिसार बस स्टैंड शिफ्ट कराएंगे, पहले सावित्री जिंदल ने रुकवाया था हिसार निगम चुनाव में बस स्टैंड शिफ्टिंग का मुद्दा फिर गर्मा गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बस स्टैंड को शिफ्ट करने का वादा किया है। विधानसभा चुनाव के वक्त व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। उस वक्त यह मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। हालांकि सावित्री जिंदल इसके विरोध में आ गईं थी। उन्होंने तत्कालीन परिवहन मंत्री असीम गोयल और सीएम नायब सैनी को कहकर शिफ्टिंग रुकवा दी थी। शहर के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा था कि बस स्टैंड शिफ्ट करने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत गईं और कमल गुप्ता हार गए थे। पानीपत में BJP के 5 बागी मैदान में
पानीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा को बगावत झेलनी पड़ रही है। यहां 5 वार्डों में भाजपा के बागी खड़े हो गए हैं। जिनमें एक बागी अंजली शर्मा (वार्ड-4) को कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। वहीं वार्ड 13 से सतीश सैनी, वार्ड 15 से शकुंतला गर्ग, वार्ड 16 से प्रियंका रावल और वार्ड 17 से सुमन रानी छाबड़ा भी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं। कांग्रेस ने पानीपत में 26 में से सिर्फ 20 ही उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी 6 में निर्दलीय या भाजपा के बागियों को सपोर्ट किया है। पानीपत में भाजपा ने सुमन सैनी, कांग्रेस ने सविता गर्ग और AAP ने प्रीतपाल खेड़ा को मेयर उम्मीदवार बनाया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर