हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने 10 नगर निगम में से 9 में जीत हासिल की है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय चुनाव जीती हैं। हिसार में भाजपा के मेयर प्रवीन पोपली को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। झज्जर के बेरी में पालिका में नव निर्वाचित चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान के समर्थकों ने जश्न में गुलाल के साथ नोट उड़ाए। सोनीपत में पति राजीव जैन के मेयर बनने पर पूर्व मंत्री कविता जैन ने डांस किया। अंबाला में मंत्री अनिल विज ने डांस किया। जींद की जुलाना नगर पालिका में भाजपा के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत की खुशी में भाजपा नेताओं के साथ डांस किया। भिवानी, कैथल समेत कई जगह जीत की खुशी में उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने होली खेली। अब जश्न की तस्वीरें सिलसिलेवार देखें… तस्वीर 1…हिसार मेयर को कंधों पर उठाया हिसार नगर निगम से मेयर पद के लिए भाजपा के प्रवीन पोपली की जीत का ऐलान होते हुए समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। समर्थकों ने पोपली को कंधों पर लेकर ही डांस किया। तस्वीर 2…नूंह में पार्षद समर्थकों ने नोट उड़ाए नूंह में पार्षद समर्थकों ने जीत पर नोट उड़ाए। इसके बाद उन्होंने ढोल पर खूब डांस किया। तस्वीर 3…चेयरमैन समर्थकों ने नोट उड़ाए झज्जर के बेरी में पालिका में नव निर्वाचित चेयरमेन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान के समर्थकों ने जश्न में गुलाल के साथ नोट उड़ाए। समर्थकों ने ढोल पर डांस भी किया। तस्वीर 4…सोनीपत में पूर्व मंत्री का डांस सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर बने हैं। विजय जुलूस में उनकी पत्नी पूर्व मंत्री कविता जैन ने समर्थकों के साथ डांस किया। तस्वीर 5…जुलाना में चेयरमैन का डांस जींद जिले की जुलाना नगर पालिका में भाजपा के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने भाजपा नेताओं के साथ डांस किया। तस्वीर 6…फरीदाबाद मेयर ने पति के पैर छूए फरीदाबाद से भाजपा की मेयर प्रवीन जोशी ने जीतने के बाद अपने पति संदीप जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रवीन जोशी करीब सवा 3 लाख वोट से चुनाव जीती हैं। तस्वीर 7…पार्षद समर्थकों ने होली खेली हिसार के वार्ड 8 से जीते रवि सैनी के समर्थकों ने जीत की खुशी में होली खेली। उन्होंने गुलाल उड़ाया और ढोल पर डांस किया। तस्वीर 8…पानीपत मेयर ने रोड शो निकाला पानीपत से भाजपा की मेयर कोमल सैनी ने जीत के बाद रोड शो निकाला। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। तस्वीर 9…भाजपा समर्थकों ने होली मनाई हिसार के वार्ड नंबर 18 से भाजपा के पार्षद गुलाब सिंह ने जीत दर्ज की तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और गुलाल उड़ाकर होली मनाई। तस्वीर 10…कनीना में चेयरपर्सन ने रोड शो निकाला महेंद्रगढ़ की कनीना नगर पालिका में रिंपी चौधरी निर्दलीय चेयरपर्सन बनीं। इसके बाद जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने होली खेली और रोड शो निकाला। तस्वीर 11…BJP मेयर को क्राउन पहनाया करनाल से भाजपा की रेणु बाला गुप्ता के मेयर बनने पर समर्थकों ने उन्हें क्राउन पहना दिया। इसके बाद रेणु बाला गुप्ता ने उनके साथ डांस किया। तस्वीर 12…रोड शो में महिलाओं का डांस भिवानी जिले की बवानी खेड़ा नगर पालिका में सुंदर अत्री चेयरमैन बने। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने जमकर डांस किया। तस्वीर 13..अनिल विज ने डांस किया अंबाला कैंट नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण कौर के चेयरपर्सन बनने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डांस किया। तस्वीर 14..यमुनानगर में मेयर चुनाव जीतने के बाद सुमन का रोड शो यमुनानगर निगम में BJP की सुमन बहमनी मेयर बनीं। उन्होंने कांग्रेस की किरणा देवी को हराया। जीत के बाद सुमन ने रोड शो निकाला। *************************** निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा में BJP ने 10 में से 9 निगम जीते:कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, हुड्डा-सैलजा गढ़ नहीं बचा सके, मानेसर में निर्दलीय मेयर हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीतीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का नारा चला:BJP ने 2 नए निगम भी जीते, कांग्रेस का सूपड़ा साफ; दोनों की हार-जीत की 4-4 वजहें हरियाणा में 8 नगर निगमों में चुनाव और 2 में उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 9 नगर निगम अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में भाजपा जीत चुकी है। इस बार भाजपा ने सोनीपत और अंबाला में भी मेयर की कुर्सी जीत ली। पिछली बार यहां कांग्रेस और हरियाणा जनचेतना पार्टी का मेयर था। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने 10 नगर निगम में से 9 में जीत हासिल की है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय चुनाव जीती हैं। हिसार में भाजपा के मेयर प्रवीन पोपली को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। झज्जर के बेरी में पालिका में नव निर्वाचित चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान के समर्थकों ने जश्न में गुलाल के साथ नोट उड़ाए। सोनीपत में पति राजीव जैन के मेयर बनने पर पूर्व मंत्री कविता जैन ने डांस किया। अंबाला में मंत्री अनिल विज ने डांस किया। जींद की जुलाना नगर पालिका में भाजपा के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत की खुशी में भाजपा नेताओं के साथ डांस किया। भिवानी, कैथल समेत कई जगह जीत की खुशी में उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने होली खेली। अब जश्न की तस्वीरें सिलसिलेवार देखें… तस्वीर 1…हिसार मेयर को कंधों पर उठाया हिसार नगर निगम से मेयर पद के लिए भाजपा के प्रवीन पोपली की जीत का ऐलान होते हुए समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। समर्थकों ने पोपली को कंधों पर लेकर ही डांस किया। तस्वीर 2…नूंह में पार्षद समर्थकों ने नोट उड़ाए नूंह में पार्षद समर्थकों ने जीत पर नोट उड़ाए। इसके बाद उन्होंने ढोल पर खूब डांस किया। तस्वीर 3…चेयरमैन समर्थकों ने नोट उड़ाए झज्जर के बेरी में पालिका में नव निर्वाचित चेयरमेन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान के समर्थकों ने जश्न में गुलाल के साथ नोट उड़ाए। समर्थकों ने ढोल पर डांस भी किया। तस्वीर 4…सोनीपत में पूर्व मंत्री का डांस सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर बने हैं। विजय जुलूस में उनकी पत्नी पूर्व मंत्री कविता जैन ने समर्थकों के साथ डांस किया। तस्वीर 5…जुलाना में चेयरमैन का डांस जींद जिले की जुलाना नगर पालिका में भाजपा के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने भाजपा नेताओं के साथ डांस किया। तस्वीर 6…फरीदाबाद मेयर ने पति के पैर छूए फरीदाबाद से भाजपा की मेयर प्रवीन जोशी ने जीतने के बाद अपने पति संदीप जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रवीन जोशी करीब सवा 3 लाख वोट से चुनाव जीती हैं। तस्वीर 7…पार्षद समर्थकों ने होली खेली हिसार के वार्ड 8 से जीते रवि सैनी के समर्थकों ने जीत की खुशी में होली खेली। उन्होंने गुलाल उड़ाया और ढोल पर डांस किया। तस्वीर 8…पानीपत मेयर ने रोड शो निकाला पानीपत से भाजपा की मेयर कोमल सैनी ने जीत के बाद रोड शो निकाला। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। तस्वीर 9…भाजपा समर्थकों ने होली मनाई हिसार के वार्ड नंबर 18 से भाजपा के पार्षद गुलाब सिंह ने जीत दर्ज की तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और गुलाल उड़ाकर होली मनाई। तस्वीर 10…कनीना में चेयरपर्सन ने रोड शो निकाला महेंद्रगढ़ की कनीना नगर पालिका में रिंपी चौधरी निर्दलीय चेयरपर्सन बनीं। इसके बाद जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने होली खेली और रोड शो निकाला। तस्वीर 11…BJP मेयर को क्राउन पहनाया करनाल से भाजपा की रेणु बाला गुप्ता के मेयर बनने पर समर्थकों ने उन्हें क्राउन पहना दिया। इसके बाद रेणु बाला गुप्ता ने उनके साथ डांस किया। तस्वीर 12…रोड शो में महिलाओं का डांस भिवानी जिले की बवानी खेड़ा नगर पालिका में सुंदर अत्री चेयरमैन बने। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने जमकर डांस किया। तस्वीर 13..अनिल विज ने डांस किया अंबाला कैंट नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण कौर के चेयरपर्सन बनने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डांस किया। तस्वीर 14..यमुनानगर में मेयर चुनाव जीतने के बाद सुमन का रोड शो यमुनानगर निगम में BJP की सुमन बहमनी मेयर बनीं। उन्होंने कांग्रेस की किरणा देवी को हराया। जीत के बाद सुमन ने रोड शो निकाला। *************************** निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा में BJP ने 10 में से 9 निगम जीते:कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, हुड्डा-सैलजा गढ़ नहीं बचा सके, मानेसर में निर्दलीय मेयर हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीतीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का नारा चला:BJP ने 2 नए निगम भी जीते, कांग्रेस का सूपड़ा साफ; दोनों की हार-जीत की 4-4 वजहें हरियाणा में 8 नगर निगमों में चुनाव और 2 में उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 9 नगर निगम अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में भाजपा जीत चुकी है। इस बार भाजपा ने सोनीपत और अंबाला में भी मेयर की कुर्सी जीत ली। पिछली बार यहां कांग्रेस और हरियाणा जनचेतना पार्टी का मेयर था। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा | दैनिक भास्कर
