हरियाणा बजट सेशन से पहले सर्वदलीय बैठक:सभी दलों को न्योता; स्पीकर बोले- MLA तथ्यों के साथ आएं, सलाहकार समिति अवधि तय करेगी

हरियाणा बजट सेशन से पहले सर्वदलीय बैठक:सभी दलों को न्योता; स्पीकर बोले- MLA तथ्यों के साथ आएं, सलाहकार समिति अवधि तय करेगी

हरियाणा के बजट सत्र से एक दिन पहले स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके लिए स्पीकर ने सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा है। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि बजट सत्र से एक दिन पहले शाम को विधानसभा सचिवालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में सत्र की कार्यवाही, उत्पादकता बढ़ाने सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके लिए सत्र के दौरान सदन की गरिमा और अनुशासन बना रहे और जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो, ये बिंदु भी चर्चा के विषय रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों से अनुरोध किया जाएगा कि वे तथ्य आधारित तैयारियों के साथ सत्र में भाग लें और सदन प्रदेश के विकास पर गंभीरता से विचार कर सकेगा। गवर्नर को खुद न्योता देने पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बजट सत्र शुरू होने से पहले राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से बजट सत्र की तैयारियों के बारे में चर्चा की। राज्यपाल का अभिभाषण वर्ष के पहले सत्र के पहले दिन होता है, इस पर भी चर्चा हुई। संविधान और संसदीय प्रणाली में राज्यपाल के अभिभाषण का विशेष महत्व होता है। इस क्षण को गरिमापूर्ण तरीके से भी देखा जाता है। BAC की बैठक में ये हैं अध्यक्ष-सदस्य बजट सत्र की समयावधि तय करने के लिए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण इस समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। सीएम नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गीता भुक्कल इस समिति के सदस्य हैं। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। हरियाणा के बजट सत्र से एक दिन पहले स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके लिए स्पीकर ने सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा है। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि बजट सत्र से एक दिन पहले शाम को विधानसभा सचिवालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में सत्र की कार्यवाही, उत्पादकता बढ़ाने सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके लिए सत्र के दौरान सदन की गरिमा और अनुशासन बना रहे और जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो, ये बिंदु भी चर्चा के विषय रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों से अनुरोध किया जाएगा कि वे तथ्य आधारित तैयारियों के साथ सत्र में भाग लें और सदन प्रदेश के विकास पर गंभीरता से विचार कर सकेगा। गवर्नर को खुद न्योता देने पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बजट सत्र शुरू होने से पहले राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से बजट सत्र की तैयारियों के बारे में चर्चा की। राज्यपाल का अभिभाषण वर्ष के पहले सत्र के पहले दिन होता है, इस पर भी चर्चा हुई। संविधान और संसदीय प्रणाली में राज्यपाल के अभिभाषण का विशेष महत्व होता है। इस क्षण को गरिमापूर्ण तरीके से भी देखा जाता है। BAC की बैठक में ये हैं अध्यक्ष-सदस्य बजट सत्र की समयावधि तय करने के लिए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण इस समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। सीएम नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गीता भुक्कल इस समिति के सदस्य हैं। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर