हरियाणा में अजय चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट:काफिले के सामने नील गाय आई; विधायक पत्नी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे JJP नेता

हरियाणा में अजय चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट:काफिले के सामने नील गाय आई; विधायक पत्नी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे JJP नेता

जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी को शुक्रवार को हरियाणा के जींद में एक्सीडेंट हो गया। चौटाला की गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। हालांकि चौटाला बाल-बाल बच गए, लेकिन नील गाय की मौत हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी विधायक पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं। हादसा नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अजय चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजय चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया। 2019 में चलती गाड़ी का निकला था पहिया इससे पहले, 8 जनवरी 2019 में नरवाना से जींद जाते हुए अजय चौटाला की गाड़ी का पहिया निकल गया था। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई। अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। आसपास के लोगों ने अजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी गाड़ी से उन्हें जींद की तरफ रवाना किया। 2021 में पिता ओपी चौटाला का एक्सीडेंट हुआ 13 जून 2021 को अजय चौटाला के पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ था। ओपी चौटाला गुरुग्राम से झज्जर आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ओपी चौटाला की कलाई में फ्रैक्चर आया था। इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी:कमांडो की टूटी बाजू, कुरुक्षेत्र रेफर, टायर फटने से हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई। इसमें 4 पुलिस कमांडो सवार थे। हादसे में एक कमांडो का हाथ टूट गया। जबकि अन्य 3 को मामूली चोटें आईं। घायल पुलिस कमांडो को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। यह हादसा पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 डी पर गाड़ी का टायर फटने से हुआ। राज्य मंत्री सुभाष सुधा शनिवार को अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से नारनौल में कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहे थे। हादसे के बाद उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी को शुक्रवार को हरियाणा के जींद में एक्सीडेंट हो गया। चौटाला की गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। हालांकि चौटाला बाल-बाल बच गए, लेकिन नील गाय की मौत हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी विधायक पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं। हादसा नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अजय चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजय चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया। 2019 में चलती गाड़ी का निकला था पहिया इससे पहले, 8 जनवरी 2019 में नरवाना से जींद जाते हुए अजय चौटाला की गाड़ी का पहिया निकल गया था। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई। अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। आसपास के लोगों ने अजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी गाड़ी से उन्हें जींद की तरफ रवाना किया। 2021 में पिता ओपी चौटाला का एक्सीडेंट हुआ 13 जून 2021 को अजय चौटाला के पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ था। ओपी चौटाला गुरुग्राम से झज्जर आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ओपी चौटाला की कलाई में फ्रैक्चर आया था। इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी:कमांडो की टूटी बाजू, कुरुक्षेत्र रेफर, टायर फटने से हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई। इसमें 4 पुलिस कमांडो सवार थे। हादसे में एक कमांडो का हाथ टूट गया। जबकि अन्य 3 को मामूली चोटें आईं। घायल पुलिस कमांडो को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। यह हादसा पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 डी पर गाड़ी का टायर फटने से हुआ। राज्य मंत्री सुभाष सुधा शनिवार को अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से नारनौल में कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहे थे। हादसे के बाद उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…   हरियाणा | दैनिक भास्कर