हरियाणा के सिरसा में सोमवार को मीरपुर कॉलोनी में हुए आरती के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। पुलिस को सरेंडर करने के बाद आरती के पति मक्खन सिंह ने बताया कि मैं सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या से संतुष्ट नहीं था। मैं पड़ोसी लक्खी सिंह को भी मारना चाहता था। आरती के लक्खी सिंह के साथ अवैध संबंध थे। मक्खन सिंह ने पुलिस को आगे बताया कि मैं 10-12 सालों आरती को समझाने की कोशिश कर रहा था। हर जगह मेरी बेइज्जती हो रही थी। मुझे पता चला कि 7 जून को आरती लक्खी के पास गई थी। 8 जून की शाम को लक्खी की पत्नी पुलिस लेकर हमारे घर आई और आरती को लेकर बहुत बुरा भला कहा। उसने कहा कि हमारा घर मत उजाड़ और अपनी घरवाली को समझा ले। उनके जाने के बाद आरती और मेरा झगड़ा हुआ। मैंने पुलिस को भी फोन किया, लेकिन पुलिस ने पति-पत्नी का मामला होने के चलते आपस में सुलझाने की बात कही। रात को हम खाना खाकर सो गए। फिर भी मुझे वो बात बार-बार याद आ रही थी और ये बातें सहन नहीं हुई। 9 जून की सुबह 5 चाय पीते हुए मैंने आरती को कहा कि इतने साल शादी को हो गए क्यों घर बर्बाद कर रही है। दोबारा झगड़ा हुआ तो मैंने हथौड़ा उठाकर आरती का सिर फोड़ दिया। इसके बाद पड़ोसी पूर्व सरपंच जगसीर सिंह के घर पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई। जानिए मक्खन सिंह और पूर्व सरपंच के घर पर क्या बातचीत हुई… जगसीर: सोमवार सुबह 5.30 बजे मक्खन आया और दरवाजा खटखटाने लगा। मेरी घरवाली ने गेट खोला। उस समय मैं सोया हुआ था। उठकर उसके पास गया। मैंने मक्खन से पूछा कि सब खैरियत है ना?
मक्खन: खैरियत होती तो सरपंच के पास क्यों आता। जगसीर: क्या हुआ?
मक्खन: मैंने अपनी घरवाली मार दी। जगसीर: ऐसा क्यों बोल रहा है।
मक्खन: नहीं, सच्चाई है, मार दी। जगसीर: ऐसा क्यों किया, हम चौकी चले जाते या पुलिस बुला लेते।
मक्खन: जो रात वाला वाक्या था, वो बर्दाश्त नहीं हुआ। जगसीर: ऐसा कदम क्यों उठाया?
मक्खन: मैं उसे 10 से 12 साल से समझा रहा था, नहीं मानीं, आखिर ये हो गया। आप मुझे पुलिस को पेश कर दो, नहीं तो और गलत हा जाएगा। जगसीर: तेरे रिश्तेदारों या चाचा को बुला ले एक बार।
मक्खन: नहीं, पुलिस को पेश कर दोगे तो ठीक होगा। नहीं मेरा मन कर रहा है कि लक्खी सिंह को भी समझा दूं। पूर्व सरपंच बात सुनकर मक्खन को लेकर थाने पहुंचा
पूर्व सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि मक्खन की पूरी बात सुनने के बाद मैं उसे सुबह ही पुलिस थाने ले गया। इस बारे में गांव के मौजूदा सरपंच को भी फोन कर दिया, पर उन्होंने नहीं उठाया। घटना पर किसने क्या कहा…. पिता बोले- 2004 में हुई थी शादी
आरती के पिता दिनेश ने बताया कि साल 2004 में आरती की मक्खन के साथ शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मक्खन कभी-कभार शराब भी पीता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम करता है। उसकी बाइक की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। वे दोनों गर्मियों की छुट्टियों में मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग, कपड़े और मनियारी का काम भी करती थी। सोमवार देर शाम आरती का अंतिम संस्कार किया गया। पड़ोसन बोली- 25-30 साल पहले यहां आए
पड़ोस में रहने वाली कलावती ने बताया कि मक्खन सिंह करीब 25 से 30 साल पहले मीरपुर कॉलोनी में आकर रहने लगा था। उसका पैतृक गांव नाथूसरी चौपटा थाना के अंतर्गत आने वाला हंजीरा गांव है। यहीं पर मक्खन सिंह और आरती की 2004 में शादी हुई थी। अब घर बिखर गया और ताला लग गया। बच्चों के सिर से मां का साया छीन गया और बाप पर पुलिस केस हो गया। आरती मुझसे कहती थी कि जो यारी रखी है, उसे निभाऊंगी। जांच अधिकारी बोले- अवैध संबंधों के चलते चल रही थी घरेलू कलेह
सिरसा सदर थाना से जांच अधिकारी SI लेखराज ने बताया कि आरोपी मक्खन का काफी समय से पत्नी आरती के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच घरेलू कलेह चल रही थी। रविवार रात को भी उनका झगड़ा हुआ था। अल सुबह मक्खन ने आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। मक्खन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में हथौड़े से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या: चाय पीने के बाद झगड़ा हुआ, चारपाई पर लाश मिली; सिरसा थाने में पति का सरेंडर हरियाणा के सिरसा में सोमवार सुबह एक महिला की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगा है। उसने वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के सिरसा में सोमवार को मीरपुर कॉलोनी में हुए आरती के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। पुलिस को सरेंडर करने के बाद आरती के पति मक्खन सिंह ने बताया कि मैं सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या से संतुष्ट नहीं था। मैं पड़ोसी लक्खी सिंह को भी मारना चाहता था। आरती के लक्खी सिंह के साथ अवैध संबंध थे। मक्खन सिंह ने पुलिस को आगे बताया कि मैं 10-12 सालों आरती को समझाने की कोशिश कर रहा था। हर जगह मेरी बेइज्जती हो रही थी। मुझे पता चला कि 7 जून को आरती लक्खी के पास गई थी। 8 जून की शाम को लक्खी की पत्नी पुलिस लेकर हमारे घर आई और आरती को लेकर बहुत बुरा भला कहा। उसने कहा कि हमारा घर मत उजाड़ और अपनी घरवाली को समझा ले। उनके जाने के बाद आरती और मेरा झगड़ा हुआ। मैंने पुलिस को भी फोन किया, लेकिन पुलिस ने पति-पत्नी का मामला होने के चलते आपस में सुलझाने की बात कही। रात को हम खाना खाकर सो गए। फिर भी मुझे वो बात बार-बार याद आ रही थी और ये बातें सहन नहीं हुई। 9 जून की सुबह 5 चाय पीते हुए मैंने आरती को कहा कि इतने साल शादी को हो गए क्यों घर बर्बाद कर रही है। दोबारा झगड़ा हुआ तो मैंने हथौड़ा उठाकर आरती का सिर फोड़ दिया। इसके बाद पड़ोसी पूर्व सरपंच जगसीर सिंह के घर पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई। जानिए मक्खन सिंह और पूर्व सरपंच के घर पर क्या बातचीत हुई… जगसीर: सोमवार सुबह 5.30 बजे मक्खन आया और दरवाजा खटखटाने लगा। मेरी घरवाली ने गेट खोला। उस समय मैं सोया हुआ था। उठकर उसके पास गया। मैंने मक्खन से पूछा कि सब खैरियत है ना?
मक्खन: खैरियत होती तो सरपंच के पास क्यों आता। जगसीर: क्या हुआ?
मक्खन: मैंने अपनी घरवाली मार दी। जगसीर: ऐसा क्यों बोल रहा है।
मक्खन: नहीं, सच्चाई है, मार दी। जगसीर: ऐसा क्यों किया, हम चौकी चले जाते या पुलिस बुला लेते।
मक्खन: जो रात वाला वाक्या था, वो बर्दाश्त नहीं हुआ। जगसीर: ऐसा कदम क्यों उठाया?
मक्खन: मैं उसे 10 से 12 साल से समझा रहा था, नहीं मानीं, आखिर ये हो गया। आप मुझे पुलिस को पेश कर दो, नहीं तो और गलत हा जाएगा। जगसीर: तेरे रिश्तेदारों या चाचा को बुला ले एक बार।
मक्खन: नहीं, पुलिस को पेश कर दोगे तो ठीक होगा। नहीं मेरा मन कर रहा है कि लक्खी सिंह को भी समझा दूं। पूर्व सरपंच बात सुनकर मक्खन को लेकर थाने पहुंचा
पूर्व सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि मक्खन की पूरी बात सुनने के बाद मैं उसे सुबह ही पुलिस थाने ले गया। इस बारे में गांव के मौजूदा सरपंच को भी फोन कर दिया, पर उन्होंने नहीं उठाया। घटना पर किसने क्या कहा…. पिता बोले- 2004 में हुई थी शादी
आरती के पिता दिनेश ने बताया कि साल 2004 में आरती की मक्खन के साथ शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मक्खन कभी-कभार शराब भी पीता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम करता है। उसकी बाइक की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। वे दोनों गर्मियों की छुट्टियों में मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग, कपड़े और मनियारी का काम भी करती थी। सोमवार देर शाम आरती का अंतिम संस्कार किया गया। पड़ोसन बोली- 25-30 साल पहले यहां आए
पड़ोस में रहने वाली कलावती ने बताया कि मक्खन सिंह करीब 25 से 30 साल पहले मीरपुर कॉलोनी में आकर रहने लगा था। उसका पैतृक गांव नाथूसरी चौपटा थाना के अंतर्गत आने वाला हंजीरा गांव है। यहीं पर मक्खन सिंह और आरती की 2004 में शादी हुई थी। अब घर बिखर गया और ताला लग गया। बच्चों के सिर से मां का साया छीन गया और बाप पर पुलिस केस हो गया। आरती मुझसे कहती थी कि जो यारी रखी है, उसे निभाऊंगी। जांच अधिकारी बोले- अवैध संबंधों के चलते चल रही थी घरेलू कलेह
सिरसा सदर थाना से जांच अधिकारी SI लेखराज ने बताया कि आरोपी मक्खन का काफी समय से पत्नी आरती के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच घरेलू कलेह चल रही थी। रविवार रात को भी उनका झगड़ा हुआ था। अल सुबह मक्खन ने आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। मक्खन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में हथौड़े से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या: चाय पीने के बाद झगड़ा हुआ, चारपाई पर लाश मिली; सिरसा थाने में पति का सरेंडर हरियाणा के सिरसा में सोमवार सुबह एक महिला की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगा है। उसने वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा | दैनिक भास्कर
