हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। यह अलर्ट 16 मार्च तक रहेगा। इसी बीच होली से एक दिन पहले गुरुवार दोपहर बाद 4 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। इन जिलों में फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह शामिल रहे। ओलावृष्टि के कारण सब्जी, चना और सरसों जैसी फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से हर रोज तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। जिस वजह से गर्मी बढ़ रही थी। पलवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से दिन के तापमान में कमी हो सकती है। 21 दिन पहले भी गुरुवार को गिरे थे ओले हरियाणा में करीब 21 दिन पहले भी गुरुवार शाम को अचानक ओले गिरे थे। पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो थी। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे थे। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। यह अलर्ट 16 मार्च तक रहेगा। इसी बीच होली से एक दिन पहले गुरुवार दोपहर बाद 4 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। इन जिलों में फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह शामिल रहे। ओलावृष्टि के कारण सब्जी, चना और सरसों जैसी फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से हर रोज तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। जिस वजह से गर्मी बढ़ रही थी। पलवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से दिन के तापमान में कमी हो सकती है। 21 दिन पहले भी गुरुवार को गिरे थे ओले हरियाणा में करीब 21 दिन पहले भी गुरुवार शाम को अचानक ओले गिरे थे। पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो थी। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे थे। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
