हरियाणा में आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इतना ही नहीं, आज सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। आईएमडी के अनुसार, 15 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम के समय कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि शाम के समय ठंडक बनी हुई है। 15 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 02 से 03 सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं 15 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। लेकिन, अगले पांच दिनों तक दिनों में तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा। हरियाणा में आज ये रहेगा तापमान
हरियाणा में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा 11 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रहेगी। लेकिन, तेज धूप निकलने की वजह से तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इतना ही नहीं, आज सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। आईएमडी के अनुसार, 15 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम के समय कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि शाम के समय ठंडक बनी हुई है। 15 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 02 से 03 सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं 15 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। लेकिन, अगले पांच दिनों तक दिनों में तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा। हरियाणा में आज ये रहेगा तापमान
हरियाणा में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा 11 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रहेगी। लेकिन, तेज धूप निकलने की वजह से तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हरियाणा में आज सभी 22 जिले ग्रीन जोन में:मौसम साफ और शुष्क रहेगा; तेज धूप दिन का तापमान बढ़ाएगा, शाम को होगी ठंड](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/10/comp-83-11728752815_1739157453.gif)