हरियाणा में आज (बुधवार) से फिर मौसम में बदलाव होगा। जिसके तहत प्रदेश के तीन जिलों में बादलवाई, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 1-3 मई तक प्रदेशभर में बारिश होने का अनुमान है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 3 मई तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। वहीं 1 मई को अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में आंधी-तूफान व बरसात की चेतावनी है। जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात हो सकती है। वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होगी। वहीं 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है। 29 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ — 35.9 डिग्री
अंबाला — 35.5 डिग्री
हिसार — 39.5 डिग्री
करनाल — 35 डिग्री
नारनौल — 40 डिग्री
रोहतक — 38.1 डिग्री
सिरसा — 42.2 डिग्री
चरखी दादरी–37.1 डिग्री
फरीदाबाद — 35.2 डिग्री
गुरुग्राम — 34.9 डिग्री
झज्जर — 35.9 डिग्री
जींद — 35.9 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 38.5 डिग्री
मेवात — 35.9 डिग्री
पलवल — 37 डिग्री
पानीपत — 34.8 डिग्री
रेवाड़ी — 36.1 डिग्री
सोनीपत — 34.5 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट मेवात जिले में हुई। जहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री गिरा। जिसके बाद मेवात का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में आज (बुधवार) से फिर मौसम में बदलाव होगा। जिसके तहत प्रदेश के तीन जिलों में बादलवाई, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 1-3 मई तक प्रदेशभर में बारिश होने का अनुमान है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 3 मई तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। वहीं 1 मई को अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में आंधी-तूफान व बरसात की चेतावनी है। जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात हो सकती है। वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होगी। वहीं 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है। 29 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ — 35.9 डिग्री
अंबाला — 35.5 डिग्री
हिसार — 39.5 डिग्री
करनाल — 35 डिग्री
नारनौल — 40 डिग्री
रोहतक — 38.1 डिग्री
सिरसा — 42.2 डिग्री
चरखी दादरी–37.1 डिग्री
फरीदाबाद — 35.2 डिग्री
गुरुग्राम — 34.9 डिग्री
झज्जर — 35.9 डिग्री
जींद — 35.9 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 38.5 डिग्री
मेवात — 35.9 डिग्री
पलवल — 37 डिग्री
पानीपत — 34.8 डिग्री
रेवाड़ी — 36.1 डिग्री
सोनीपत — 34.5 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट मेवात जिले में हुई। जहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री गिरा। जिसके बाद मेवात का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
