हरियाणा के कैथल में 17 साल के इकलौते बेटे ने 36 साल की मां से मारपीट की। कॉल कर मां के चिल्लाने की आवाजें भी मामा को सुनाई। इसके बाद मां का चुन्नी से गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने मामा को दोबारा कॉल कर कहा- मैंने तेरी बहन को मार दिया, उठा कर ले जा। इसके बाद मां की लाश को बेड पर छोड़कर वह फरार हो गया। उधर, कॉल आते ही मामा तुरंत गांव में पहुंचा। जहां उसे बहन की लाश मिली। उसने तुरंत पुलिस बुलाई। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कैथल पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई की कंप्लेंट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बेटा नशे का आदी था। वह मां से नशे के लिए 50 हजार रुपए मांग रहा था। मां ने जब कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है तो उसने उसकी हत्या कर दी। उधर, मृतका को आखिरी वक्त में पति का साथ भी नहीं मिल पाया। उसका पति प्रदेश से बाहर था। जिस वजह से महिला का उसके मायके में ही अंतिम संस्कार कर दिया। भाई ने ही मुखाग्नि दी। मामा ने पुलिस को क्या बताया नशे का आदी, रोजाना करता था मारपीट
गांव डोहर के रहने वाले विनोद कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी की शादी गांव सिरटा में कुलदीप के साथ हुई थी। कुलदीप ट्रक चलाता है। दोनों का 17 साल की इकलौती औलाद के रूप में एक बेटा है। मामा विनोद ने कहा- भांजा नशे का आदी है। वह रोजाना मेरी बहन यानी अपनी मां से नशा के लिए पैसे मांगता था। रुपए न देने पर मारपीट करता था। 50 हजार रुपए मांग रहा था, मां ने मना किया
मामा विनोद के मुताबिक भांजा केवल दसवीं तक ही पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह 3 साल से नशा कर रहा है। अफीम भुक्की व गांजा जैसे नशे करता है। 27 अप्रैल की शाम भी नशा करने के लिए उसने अपनी मां से 50 हजार रुपए मांगे थे। इतनी बड़ी रकम सुनकर मां ने मना कर दिया। कहा था कि इतने रुपए उसके पास नहीं है। इस पर वह और गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा। रात को फोन कर कहा- तेरी बहन को मार दिया
विनोद के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे भांजे ने उसे फोन किया। उसने कहा कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दाैरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद फिर साढ़े 7 बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार उसने कहा- मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जा। इतना कहकर फोन काट दिया और भाग निकला। मारपीट की, चुन्नी से गला भी घोंटा
मामा विनोद ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत परिवार के साथ गांव सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बेड पर मृत पड़ी है। उसकी गर्दन पर चुन्नी से गला घोंटने और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी मां की हत्या की है। ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए बचाने
विनोद का आरोप है कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां को पीट रहा था तो ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी घर पर ही अपने कमरों में थे। फिर भी कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया, सबूत जुटाए
सदर थाना SHO मुकेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी भाग गया था। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ——————- हरियाणा की ऐसी ही कुछ और खबरें यहां पढ़ें… करनाल में नहर में मिला युवक का शव: ग्रामीण ने सैर करते समय देखा, खाकी रंग की शर्ट पहनी, गोताखोर ने निकाला बाहर करनाल के जैणी हेड नहर में एक युवक का शव मिला है। मृतक खाकी रंग की शर्ट पहने हुए था और औंधे मुंह काई में फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही जुंडला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाया गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा के कैथल में 17 साल के इकलौते बेटे ने 36 साल की मां से मारपीट की। कॉल कर मां के चिल्लाने की आवाजें भी मामा को सुनाई। इसके बाद मां का चुन्नी से गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने मामा को दोबारा कॉल कर कहा- मैंने तेरी बहन को मार दिया, उठा कर ले जा। इसके बाद मां की लाश को बेड पर छोड़कर वह फरार हो गया। उधर, कॉल आते ही मामा तुरंत गांव में पहुंचा। जहां उसे बहन की लाश मिली। उसने तुरंत पुलिस बुलाई। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कैथल पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई की कंप्लेंट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बेटा नशे का आदी था। वह मां से नशे के लिए 50 हजार रुपए मांग रहा था। मां ने जब कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है तो उसने उसकी हत्या कर दी। उधर, मृतका को आखिरी वक्त में पति का साथ भी नहीं मिल पाया। उसका पति प्रदेश से बाहर था। जिस वजह से महिला का उसके मायके में ही अंतिम संस्कार कर दिया। भाई ने ही मुखाग्नि दी। मामा ने पुलिस को क्या बताया नशे का आदी, रोजाना करता था मारपीट
गांव डोहर के रहने वाले विनोद कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी की शादी गांव सिरटा में कुलदीप के साथ हुई थी। कुलदीप ट्रक चलाता है। दोनों का 17 साल की इकलौती औलाद के रूप में एक बेटा है। मामा विनोद ने कहा- भांजा नशे का आदी है। वह रोजाना मेरी बहन यानी अपनी मां से नशा के लिए पैसे मांगता था। रुपए न देने पर मारपीट करता था। 50 हजार रुपए मांग रहा था, मां ने मना किया
मामा विनोद के मुताबिक भांजा केवल दसवीं तक ही पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह 3 साल से नशा कर रहा है। अफीम भुक्की व गांजा जैसे नशे करता है। 27 अप्रैल की शाम भी नशा करने के लिए उसने अपनी मां से 50 हजार रुपए मांगे थे। इतनी बड़ी रकम सुनकर मां ने मना कर दिया। कहा था कि इतने रुपए उसके पास नहीं है। इस पर वह और गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा। रात को फोन कर कहा- तेरी बहन को मार दिया
विनोद के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे भांजे ने उसे फोन किया। उसने कहा कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दाैरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद फिर साढ़े 7 बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार उसने कहा- मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जा। इतना कहकर फोन काट दिया और भाग निकला। मारपीट की, चुन्नी से गला भी घोंटा
मामा विनोद ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत परिवार के साथ गांव सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बेड पर मृत पड़ी है। उसकी गर्दन पर चुन्नी से गला घोंटने और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी मां की हत्या की है। ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए बचाने
विनोद का आरोप है कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां को पीट रहा था तो ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी घर पर ही अपने कमरों में थे। फिर भी कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया, सबूत जुटाए
सदर थाना SHO मुकेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी भाग गया था। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ——————- हरियाणा की ऐसी ही कुछ और खबरें यहां पढ़ें… करनाल में नहर में मिला युवक का शव: ग्रामीण ने सैर करते समय देखा, खाकी रंग की शर्ट पहनी, गोताखोर ने निकाला बाहर करनाल के जैणी हेड नहर में एक युवक का शव मिला है। मृतक खाकी रंग की शर्ट पहने हुए था और औंधे मुंह काई में फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही जुंडला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाया गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा | दैनिक भास्कर
